Post Views 01
September 27, 2026
अजमेर में मदद के नाम पर ब्लैकमेलिंग का खेल, CRPF जवान से UPI के जरिए 89 हजार रुपये ऐंठे
अजमेर। मरीज की मदद करने के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए एक CRPF जवान को बुलाकर ब्लैकमेलिंग और ठगी करने का मामला सामने आया है। कृष्णगंज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में आरोपियों ने जवान को कार में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाने के बाद धमकाया और उसके मोबाइल से UPI के जरिए 89 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्ण गंज थाने के ASI कुंनीराम ने बताया कि परबतसर निवासी CRPF जवान जो वर्तमान में अजमेर के अरावली होम में रह रहा है। 25 सितंबर की रात करीब 10 बजे उसे फेसबुक पर जनाना अस्पताल में मरीज के इलाज के लिए मदद का संदेश मिला। मदद के लिए अस्पताल पहुंचने पर एक युवक सफेद कार में मिला और रिश्तेदार की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया। पीड़ित के मुताबिकआरोपी उसे सुनसान जगह ले गया, जहां तीन अन्य युवक भी मिले। एलाइट वाटिका के पास उसके साथ मारपीट की गई और कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाकर वायरल करने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। करीब दो घंटे तक उसे कार में घुमाने के बाद मोबाइल से अलग-अलग किश्तों में 89 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए।
आरोपी बाद में सिम निकालकर मोबाइल वापस कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस न मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरूवाल कर दी है। साथ ही पुलिस बैंक खातों और आरोपियों की पहचान में जुटी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved