For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164441336
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात |  Ajmer Breaking News: मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व शिविर में युवाओं ने सीखा स्वस्थ जीवन का महत्व, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और नशे से बचाव पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने गुड़ामालानी में क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र के प्रशासनिक एवं प्रयोगशाला भवन का किया उद्घाटन |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर को मिली बड़ी सौगात: 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 'वरुण सागर-खरेखड़ी' सड़क का हुआ शिलान्यास।   |  Ajmer Breaking News: रामगंज स्थित कार्यसिद्ध बालाजी मंदिर के तीन दिवसीय  वार्षिक विशाल मेले का समापन, अंतिम दिन उमड़ा डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं का जनसैलाब   |  Ajmer Breaking News: अजयमेरू लेडीस सोशल सोसाइटी द्वारा बुजुर्गों के साथ मन की बात पर चर्चा.. |  Ajmer Breaking News: सैय्यद फरीद महाराज चिश्ती के जरिए सुल्तान उल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की फिक्र और उनके फलसफे मोहब्बत बतौर ए मुजाहिमत पर एक किताब लिखी गई |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मदद के नाम पर ब्लैकमेलिंग का खेल, CRPF जवान से UPI के जरिए 89 हजार रुपये ऐंठे |  Ajmer Breaking News: निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए 28 सितंबर को जयपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर को मिली बड़ी सफलता। थाना कृष्णगंज के टॉप-10 के 02 ईनामी बदमाश गिरफ्तार। | 

अजमेर न्यूज़: अजयमेरू लेडीस सोशल सोसाइटी द्वारा बुजुर्गों के साथ मन की बात पर चर्चा..

Post Views 01

September 27, 2026

बुजुर्गों के मन की बात ALSS के साथ नामक इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य बुजुर्गों के साथ समय बिताना और उनकी भावनाओं, यादों और अनुभवों को साझा करना है।

अजयमेरू लेडीस सोशल सोसाइटी द्वारा बुजुर्गों के साथ मन की बात पर चर्चा..

अजमेर, 27 सितम्बर 2026 रविवार को सुबह 7.30 से 9.30 दौलत बाग़ में अजयमेरू लेडीस सोशल सोसाइटी ने आज श्राद पक्ष के पहले दिन पर बड़े बुजुर्गो के साथ गायत्री मंत्र और योगा किया साथ ही बड़े बुजुर्गो में समोसे, क्रीम रोल आदि वितरित किए। "बुजुर्गों के मन की बात ALSS के साथ" नामक इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य बुजुर्गों के साथ समय बिताना और उनकी भावनाओं, यादों और अनुभवों को साझा करना है।सोसाइटी की अध्यक्ष दिशा प्रकाश किशनानी की अध्यक्षता में इस मुहिम की शुरुआत 26 जनवरी 2025 से की जा रही है।
जो निरन्तर जारी है,आज जिसमें , नीरू जैन, मानसी थारवानी  और ऋतु मोतिरमानी  अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। इस अवसर पर बुजुर्गों से बातचीत की गई और उनसे यह पूछा गया कि  वो अपना पूरा दिन कैसे बिताते है,पार्क में अपने हमउम्र दोस्तों से मिलकर क्या अनुभव करते है।कैसे मन की बातें साझा करते है।शानदार पार्ट आज का प्रोजेक्ट का.
उनकी दुआओं ने हमें सराबोर का दिया।सदस्यों ने बुजुर्गों से उनके मन की बात साझा की, उनसे उनकी पसंदीदा यादों और अनुभवों के बारे में पूछा। इसके साथ ही, बुजुर्गों के साथ विभिन्न खेल खेले गए और उन्हें चॉकलेट्स दी गई।सोसायटी की यह पहल खासकर उन बुजुर्गों के लिए है जो अकेले रहते हैं या जिनके बच्चे दूर रहते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से सोसाइटी यह प्रयास कर रही है कि बुजुर्गों को अकेलापन महसूस न हो और वे खुशी के पल अपने साथी के साथ बिताएं।अजयमेरू लेडीस सोशल सोसाइटी का मानना है कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से बुजुर्गों को मानसिक और भावनात्मक समर्थन मिलता है। सोसाइटी की यह इच्छा है कि अधिक से अधिक बुजुर्ग इस मुहिम से जुड़ें और इसका लाभ उठाएं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved