Post Views 01
September 28, 2026
पुलिस थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर अजमेर ने त्वरीत कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र व अजमेर शहर से स्कूटी एवं मोटरसाईकिल चोरी करने वाले दो नाबालिक बालको के कब्जे से 06 दुपहियां वाहन बरामद कर निरूद्ध किया । विधि से संघर्षरत बालकों के कब्जे से बरामद दुपहियां वाहन
शहर अजमेर में चोरी, नकबजनी एवं वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला द्वारा अजमेर के समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थानाधिकारी पुलिस थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर द्वारा बताया कि दिनांक 23.09.2026 को परिवादी विकास अग्रवाल पुत्र गोविन्द नारायण अग्रवाल जाति अग्रवाल उम्र 44 वर्ष निवासी म.न. 360 ज्ञान विहार अजमेर पुलिस थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर जिला अजमेर ने उपस्थित थाना होकर एक हस्तलिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं विकास अग्रवाल पुत्र श्री गोविन्द नारायण अग्रवाल जाति अग्रवाल उम्र 44 वर्ष निवासी म.न. 360 ज्ञान विहार अजमेर का रहने वाला हूँ, मेरी एक होण्डा एक्टिवा जिसका रजिस्ट्रेशन न आरजे 01 एसपी 1245 रंग ब्लेक है जो कि 19.09.2026 को लगभग 11.45 पीएम से 11.50 पीएम के बीच घर के बाहर खड़ी की थी जिसको अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया जिसकी जानकारी मुझे 20.08.2026 को सुबह उठने पर प्राप्त हुई मैने आसपास भी तलाश की लेकिन मुझे उसका कही पता नहीं चला जिस पर मुकदमा नम्बर 128/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 में दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड व शिवम जोशी वृत उत्तर नगर के निर्देशन में महावीर शर्मा थानाधिकारी पुलिस थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। प्रकरण में विधि से संघर्षरत दोनों बालक रात्रि में थाना क्षेत्र व शहर अजमेर में घूमकर घटना कारित करने के उपरान्त अपने अपने घर जाकर सो जाते. और उक्त वाहनों को बैचने की कोशिश करते है, जिनकी तलाश हेतु पुलिस थाना हरिभाउ उपाध्याय नगर अजमेर की टीम के सदस्यों द्वारा तकनिकी सहायता ली गई तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आस-पास के सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के रूट का विश्लेषण किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में विधि से संघर्षरत दोनों बालकों को निरूद्ध किया गया तथा विधि से संघर्षरत दोनों बालकों के कब्जे से थाना क्षेत्र व शहर अजमेर से चोरी किये गये 06 दुपहिया वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved