Post Views 01
September 29, 2026
वार्ड नंबर 8 में सफाई अभियान, भाजपा पार्षद कुंदन वैष्णव ने संभाली कमान
अजमेर के वार्ड नंबर 8 में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भाजपा पार्षद कुंदन वैष्णव के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्य रोड स्थित फिल्टर प्लांट से लेकर काली माता मंदिर और शिव नगर तक नालियों की सफाई कराई गई।सफाई अभियान के दौरान नालियों में जमा गंदगी और कचरे को हटाया गया, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया। पार्षद कुंदन वैष्णव ने कहा कि वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई कार्य करवाया जाएगा।कुंदन वैष्णव ने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड नंबर 8 को इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ और स्मार्ट वार्ड बनाना है। इसके लिए सफाई व्यवस्था के साथ-साथ वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।पार्षद ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और कचरा नालियों में नहीं डालें, ताकि वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने के अभियान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved