For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: किशनगढ़ डंपिंग यार्ड के पीछे सुनसान जंगल में महिला से गैंगरेप का मामला, 18 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Post Views 01

September 29, 2026

दो आरोपी गिरफ्तार, करीब लगभग 450 सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

किशनगढ़ डंपिंग यार्ड के पीछे सुनसान जंगल में महिला से गैंगरेप का मामला, 18 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

दो आरोपी गिरफ्तार, करीब लगभग 450 सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

अजमेर की मार्बल सिटी किशनगढ़ क्षेत्र में डंपिंग यार्ड के पीछे सुनसान जंगल में अर्द्धविक्षिप्त महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने महज 18 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मंगलवार को पुलिस कप्तान हर्षवर्धन अग्रवाला ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण शुरुआत में आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी। इसके बावजूद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में सघन जांच शुरू की।
पुलिस ने करीब 450 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की पहचान की। पुलिस टीम ने हुलिया बदलकर संदिग्ध स्थानों पर निगरानी रखी और लगातार सूचना जुटाते हुए दोनों आरोपियों को चिन्हित किया।घटना के अनुसार, 26 सितंबर को महिला तित्यारी से किशनगढ़ की ओर पैदल लौट रही थी। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर तलाश के दौरान डंपिंग यार्ड के पास झाड़ियों में महिला मिली। वह काफी डरी और सहमी हुई थी।अगले दिन महिला ने परिजनों को बताया कि मोटरसाइकिल की टक्कर से पैर में चोट लगने के बाद उसे डंपिंग यार्ड के पास ले जाया गया, जहां दो युवकों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस थाना किशनगढ़ में मुकदमा नंबर 280/2026 दर्ज कर धारा 64(1) और 70(1) बीएनएस 2023 के तहत अनुसंधान शुरू किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जानकारी और मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।पुलिस ने दोनों आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है।पुलिस की त्वरित कार्रवाई और करीब 450 सीसीटीवी कैमरों की जांच के चलते ब्लाइंड गैंगरेप मामले का 18 घंटे में खुलासा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।