For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164997487
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 89 हजार की लूट |  Ajmer Breaking News: नवंबर माह में आयोजित होने वाले पुष्कर पशु मेले की तैयारियों को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को मेला स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। |  Ajmer Breaking News: कीर्ति नगर नाला एवं पुलिया निर्माण कार्य अंतिम चरण में, नागरिकों के लिए यातायात एडवाइजरी।   |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदारपुरा चोरीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ डंपिंग यार्ड के पीछे सुनसान जंगल में महिला से गैंगरेप का मामला, 18 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: मार्बल सिटी किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड में विदेशी महिला से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों को लेकर बीजेपी का कांग्रेस पर करारा प्रहार,चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने पर कांग्रेस को घेरा।   |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 में सफाई अभियान, भाजपा पार्षद कुंदन वैष्णव ने संभाली कमान |  Ajmer Breaking News: जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर में चेस्ट मास्टरी CME एवं स्टेट लेवल पीजी क्विज 2026 का आयोजन |  Ajmer Breaking News: हर वार्ड का बनेगा सफाई प्लान, कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी मजबूत,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ली नगर निगम की बैठक | 

अजमेर न्यूज़: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदारपुरा चोरीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Post Views 51

September 29, 2026

आरोपी नवाब पुत्र मोलाचीता और अकबर पुत्र मीठुचीता, निवासी चोरसीयावास ने मदारपुरा में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।

अलवर गेट थाना अंतर्गत मदारपुरा चोरीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत मदारपुरा गांव में मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिला स्पेशल टीम और अलवरगेट थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद किए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 23 सितंबर को मदारपुरा निवासी 59 वर्षीय प्रेम देवी ने अलवरगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि वह मकान पर ताला लगाकर बकरियां चराने जंगल गई थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 12 हजार 500 रुपये की नकदी चोरी कर ली।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने वारदात के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण किया। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।
जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। 28 सितंबर को जिला स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में शामिल संदिग्ध आरोपी नवाब पुत्र मोलाचीता और अकबर पुत्र मीठुचीता, निवासी चोरसीयावास, सीआरपीएफ जीसी वन की पुलिया के नीचे बैठे हैं।सूचना पर अलवरगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को चिन्हित कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने मदारपुरा में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से सोने जैसी धातु के मादलिया और नथ बरामद की गई, जिन्हें पुलिस के अनुसार मदारपुरा स्थित मकान से चोरी किया गया था। आरोपी चोरी की वारदातों के जरिए अपने नशे के शौक पूरे करते थे।इस पूरी कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और ऐसे अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।अजमेर पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस की सक्रियता सामने आई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved