For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165346400
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम सड़क हादसे में बाल-बाल बचे: पीछे से ट्रेलर ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, आगे दूसरी गाड़ी से भिड़ी; विधायक और चालक सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: मेयर अनामिका शर्मा ने वार्ड 62 का किया औचक निरीक्षण: सुलभ शौचालय और नालों की मरम्मत के दिए निर्देश, स्वच्छता बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: सोशल मीडिया पर इजरायली महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी डिटेन |  Ajmer Breaking News: टेंपो चोरी के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया टेंपो बरामद |  Ajmer Breaking News: ब्यावर में डाक महकमें में कार्यरत विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष के हत्या के आरोप से गरमाया मामला; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन |  Ajmer Breaking News: विश्व हृदय दिवस पर डॉ. अनिल समरिया का संदेश – संतुलित आहार, व्यायाम और तनावमुक्त जीवन से रखें अपने दिल का ख्याल   |  Ajmer Breaking News: चुनाव आयोग और ईवीएम पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन,चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेंशनर्स महासंघ का 24 घंटे का पड़ाव, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 89 हजार की लूट |  Ajmer Breaking News: नवंबर माह में आयोजित होने वाले पुष्कर पशु मेले की तैयारियों को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को मेला स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। | 

अजमेर न्यूज़: मेयर अनामिका शर्मा ने वार्ड 62 का किया औचक निरीक्षण: सुलभ शौचालय और नालों की मरम्मत के दिए निर्देश, स्वच्छता बनाए रखने की अपील

Post Views 01

September 30, 2026

अधिकारियों ने मौके पर ही स्थिति का निरीक्षण कर जल्द से जल्द सुलभ शौचालय निर्माण के लिए जगह चिह्नित करने और टूटे नालों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

मेयर अनामिका शर्मा ने वार्ड 62 का किया औचक निरीक्षण: सुलभ शौचालय और नालों की मरम्मत के दिए निर्देश, स्वच्छता बनाए रखने की अपील

अजमेर ​शहर में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में महापौर अनामिका शर्मा ने स्थानीय पार्षद पुष्पा जैदिया एवं निगम अधिकारियों के साथ बुधवार को वार्ड संख्या 62 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया गया और उनके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया गया। ​निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुलभ शौचालय के निर्माण की मांग रखी। इसके साथ ही, क्षतिग्रस्त नालों के कारण आ रही समस्याओं और वाहनों के फंसने की शिकायतें भी सामने आईं। अधिकारियों ने मौके पर ही स्थिति का निरीक्षण कर जल्द से जल्द सुलभ शौचालय निर्माण के लिए जगह चिह्नित करने और टूटे नालों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।  ​इसके साथ ही आम जनता से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की गई।  
​महापौर अनामिका शर्मा ने बताया कि आज वार्ड नंबर 62 का निरीक्षण किया है। मेरे साथ स्थानीय पार्षद और वहां के कार्यकर्ता मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान सुलभ शौचालय बनाने की मांग आई है, जिसके लिए जगह देखकर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा, एक टूटा हुआ नाला देखने को मिला जिससे गाड़ियां फंस रही थीं और लोगों को परेशानी हो रही थी, उसकी मरम्मत का काम भी कराया जाएगा। मैं सभी क्षेत्रवासियों से अपील करती हूँ कि दुकानों व घरों के बाहर डस्टबिन रखें और कचरा टीपर गाड़ी में ही डालें।​प्रशासन का कहना है कि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है और इन समस्याओं पर जल्द से जल्द कार्रवाई कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved