Post Views 01
September 30, 2026
टेंपो चोरी के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया टेंपो बरामद
अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने टेंपो चोरी प्रकरण में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया टेंपो भी बरामद कर लिया है।सिविल लाइंस थाने के एएसआई कमलकिशोर ने बताया कि फरियादी मोहम्मद शाहरुख निवासी जेलर वाली गली ने 26 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई कि 23 सितंबर की शाम को गली के बाहर खड़ा उनका सब्जी बेचने वाला टेम्पो चोरी हो गया है।जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर करीब 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और टेम्पो के जाने के रूट का विश्लेषण किया।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टेम्पो चित्तौड़गढ़ के सिंगला गुलिया के पास नजर आया।मुख्य आरोपी चोरी करने वाला अशरफ खान उर्फ मुन्ना (निवासी भीलवाड़ा)ओर खरीददार रफीक (निवासी चित्तौड़गढ़), जिसने आरोपी से यह टेम्पो ₹10,000 में खरीदा था। पुलिस ने टेम्पो को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved