For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165344854
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सोशल मीडिया पर इजरायली महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी डिटेन |  Ajmer Breaking News: टेंपो चोरी के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया टेंपो बरामद |  Ajmer Breaking News: ब्यावर में डाक महकमें में कार्यरत विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष के हत्या के आरोप से गरमाया मामला; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन |  Ajmer Breaking News: विश्व हृदय दिवस पर डॉ. अनिल समरिया का संदेश – संतुलित आहार, व्यायाम और तनावमुक्त जीवन से रखें अपने दिल का ख्याल   |  Ajmer Breaking News: चुनाव आयोग और ईवीएम पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन,चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेंशनर्स महासंघ का 24 घंटे का पड़ाव, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 89 हजार की लूट |  Ajmer Breaking News: नवंबर माह में आयोजित होने वाले पुष्कर पशु मेले की तैयारियों को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को मेला स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। |  Ajmer Breaking News: कीर्ति नगर नाला एवं पुलिया निर्माण कार्य अंतिम चरण में, नागरिकों के लिए यातायात एडवाइजरी।   |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदारपुरा चोरीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: ब्यावर में डाक महकमें में कार्यरत विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष के हत्या के आरोप से गरमाया मामला; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन

Post Views 01

September 30, 2026

जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक ग्रामीण और परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव नहीं उठाएंगे। पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने की मांग की गई है। 

ब्यावर में डाक महकमें में कार्यरत विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष के हत्या के आरोप से गरमाया मामला; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन

ब्यावर के साकेत नगर थाना क्षेत्र के नूंदरी महेन्द्रतान् गांव में डाक विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी सुनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गरमा गया है। पीहर पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या कर  कोई ओर रूप देने का आरोप लगाया है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही है।परिजनों के अनुसार सुनीता की शादी वर्ष 2023 में मोती नगर निवासी हरि सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसे दहेज को लेकर परेशान किया जा रहा था। 26 सितंबर को सुनीता को ब्यावर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अजमेर रेफर किया गया, जहां 29 सितंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पीहर पक्ष का दावा है कि सुनीता के शरीर पर चोटों के निशान थे और गर्दन में गंभीर चोट थी। परिजनों ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, मृतका का गायब मोबाइल बरामद करने तथा कॉल डिटेल और व्हाट्सऐप चैट की जांच की मांग की है।महिला थाने में एफआईआर दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजन निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर डटे हुए हैं।जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक ग्रामीण और परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव नहीं उठाएंगे। पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने की मांग की गई है। मृतका सुनीता का गायब मोबाइल फोन बरामद किया जाए तथा आरोपियों के पिछले एक महीने के व्हाट्सएप चैट व कॉल डिटेल की जांच की जाए। मृतका के सरकारी सेवा से मिलने वाले सभी विभागीय लाभ उनके माता-पिता को दिए जाएं और उनके पति को कुछ भी न दिया जाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved