For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: सोशल मीडिया पर इजरायली महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी डिटेन

Post Views 01

September 30, 2026

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों अर्जुन गुर्जर (30), दयाराम (30) और गुज्जार/गुजार (25) को डिटेन किया है। प्रकरण में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर इजरायली महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी डिटेन


अजमेर। अजयपाल बाबा अजयसर स्थित कुंड में इजरायली महिला का बिना अनुमति के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में अजमेर की गंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को डिटेन किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। डिप्टी हर्षित ने बताया कि 9 सितंबर 2026 को अजयपाल बाबा अजयसर के कुंड में इजरायली महिला के स्नान करने का बिना अनुमति वीडियो बनाए जाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला सोशल मीडिया सेल अजमेर के संज्ञान में लेकर संदिग्ध व्यक्ति की इंस्टाग्राम आईडी और मोबाइल डिटेल प्राप्त की गई। इसके बाद थाना हाजा से विशेष टीम गठित की गई।टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने माचलपुरा, जिला राजगढ़ (मध्यप्रदेश) से तीन संदिग्ध आरोपियों को तलाश कर पूछताछ के लिए डिटेन किया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की इंस्टाग्राम आईडी से भी आपत्तिजनक वीडियो वायरल होना पाया गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों—अर्जुन गुर्जर (30), दयाराम (30) और गुज्जार/गुजार (25) को डिटेन किया है। प्रकरण में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।