For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164750475
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर में चेस्ट मास्टरी CME एवं स्टेट लेवल पीजी क्विज 2026 का आयोजन |  Ajmer Breaking News: हर वार्ड का बनेगा सफाई प्लान, कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी मजबूत,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ली नगर निगम की बैठक |  Ajmer Breaking News:  राजस्थान शिक्षक संघ (राधाकृष्णन) ने राज्य कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला कंज्यूमर कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में खाने के पैकेट और खाद्य सामग्री बिखरी मिलने से हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत गगवाना पुलिया पर ब्लाईण्ड मर्डर की सनसनीखेज वारदात का खुलासा, |  Ajmer Breaking News: दयानंद महाविद्यालय में छात्र समस्याओं को लेकर एबीवीपी का हल्लाबोल, |  Ajmer Breaking News: जयपुर में वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव आयोग कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च |  Ajmer Breaking News: तीर्थगुरु पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ आज पवित्र पुष्कर सरोवर के नगर पालिका घाट से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर ने थाना क्षेत्र व अजमेर शहर से स्कूटी एवं मोटरसाईकिल चोरी करने वाले दो नाबालिक बालको के कब्जे से 06 दुपहियां वाहन बरामद कर निरूद्ध किया ।  |  Ajmer Breaking News: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात | 

राजस्थान न्यूज़: सांभर में भाजपा की जीत पर निकला भव्य विजय जुलूस, सांभर में भाजपा की जीत का जश्न, सांसद राव राजेंद्र सिंह ने दिखाई विजय जुलूस को हरी झंड

Post Views 01

September 28, 2026

चेयरमैन पवन मोदी और पार्षदों का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत, कई कांग्रेसियों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन,एक साल में सांभर को मॉडल नगर पालिका बनाने का लक्ष्य : राजेश गुर्जर

सांभर में भाजपा की जीत पर निकला भव्य विजय जुलूस, सांभर में भाजपा की जीत का जश्न, सांसद राव राजेंद्र सिंह ने दिखाई विजय जुलूस को हरी झंड

चेयरमैन पवन मोदी और पार्षदों का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत, कई कांग्रेसियों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन,एक साल में सांभर को मॉडल नगर पालिका बनाने का लक्ष्य : राजेश गुर्जर


सांभर नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद सोमवार को नवनिर्वाचित चेयरमैन पवन मोदी के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सांसद राव राजेंद्र सिंह ने शिरकत की। इस दौरान नवनिर्वाचित चेयरमैन और पार्षदों का सम्मान किया गया। समारोह के बाद सांसद ने विजय जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस में भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला।
समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन पवन मोदी ने कहा कि भाजपा का स्थानीय बोर्ड सांभर को विकास की दृष्टि से प्रदेश की अग्रणी नगर पालिकाओं में शामिल करने के लिए संकल्पित है। सांसद राव राजेंद्र सिंह के सहयोग से क्षेत्र की लंबित मूलभूत समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमृत योजना के तहत चार करोड़ रुपये से अधिक की पेयजल परियोजना का कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। बीसलपुर परियोजना की नई पाइपलाइन से पेयजल समस्या के समाधान में मदद मिलेगी। उन्होंने सांभर में शालीमार एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति के लिए सांसद का आभार जताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने कहा कि दिल्ली में मोदी हैं तो मुमकिन है और सांभर में पवन मोदी हैं तो यहां भी विकास मुमकिन है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य एक वर्ष के भीतर ऐतिहासिक सांभर को मॉडल नगर पालिका के रूप में पहचान दिलाना है। केंद्र, राज्य और नगर पालिका में भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी।
पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने भाजपा को जीत दिलाने पर मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सांभर को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था विकसित करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।
समारोह के दौरान बसपा और निर्दलीय पार्षदों सहित कई युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सांसद राव राजेंद्र सिंह ने विजय जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस के दौरान नगर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन पवन मोदी और पार्षदों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विजय जुलूस में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर, जिला महामंत्री शिवजीराम सहित जिले के कई पदाधिकारी, नवनिर्वाचित पार्षद और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे नगर में जश्न का माहौल रहा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved