For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 162325798
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल कार्यालय परिसर मे आरपीएफ द्वारा सफाई कार्य |  Ajmer Breaking News: भाद्र मास,शुक्ल पक्ष की अष्टमी यानी 19 सितंबर 2026 को मेडिकल कॉलेज में उत्साहपूर्वक महर्षि दधीचि जयंती एनाटॉमी विभाग के तत्वाधान में मनाई गई। |  Ajmer Breaking News: जयपुर महापौर चुनाव: सियासी बाड़ेबंदी, शह-मात का खेल और पुष्कर में गुप्त मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड से 25 वर्षीय युवती हुई लापता, पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश |  Ajmer Breaking News: लोकतंत्र को बचाने और भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय पार्षदों को सद्बुद्धि देने के लिए अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर एक सद्बुद्धि यज्ञ |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी का खुलासा, पश्चिम बंगाल का शातिर गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 7 लाख 69 हजार 870 रुपये की नकदी बरामद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 74 केंद्रों पर 24,360 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, QRT-मोबाइल पार्टियों के साथ अभय कमांड सेंटर से रहेगी कड़ी निगरानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आजाद नगर, कोटड़ा इलाके में एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया , |  Ajmer Breaking News: अजमेर ओपन जेल से उम्रकैद का कैदी फरार, हाजिरी में गायब मिला तो मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाश |  Ajmer Breaking News: पास्को कोर्ट संख्या एक के न्यायाधीश हेमंत बघेला ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास, ₹10 हजार के जुर्माने की सुनाई सजा  | 

अजमेर न्यूज़: जयपुर महापौर चुनाव: सियासी बाड़ेबंदी, शह-मात का खेल और पुष्कर में गुप्त मंथन

Post Views 01

September 19, 2026

राजनीतिक विश्लेषक इसे स्पष्ट तौर पर खरीद-फरोख्त और सेंधमारी से बचने की घेराबंदी मान रहे हैं।

जयपुर महापौर चुनाव: सियासी बाड़ेबंदी, शह-मात का खेल और पुष्कर में गुप्त मंथन

जयपुर नगर निगम के महापौर चुनाव से पहले सत्ता की चौसर बिछ चुकी है। राजनीतिक दांव-पेंच का केंद्र अब जयपुर नहीं, बल्कि 145 किलोमीटर दूर पुष्कर की शांत वादियां बन गई हैं। 'क्रॉस वोटिंग' की आशंका और आंतरिक असंतोष को भांपते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने पार्षदों की किलेबंदी सख्त कर दी है। बगरू से हटाकर सभी पार्षदों को दो लग्ज़री बसों के जरिए पुष्कर के खरेखड़ी रोड स्थित एक एकांत रिसॉर्ट में गोपनीय तरीके से शिफ़्ट कर दिया गया है। रिसॉर्ट के बाहर जयपुर पंजीकरण की गाड़ियों की लंबी कतारें राजनीतिक हलचल की गवाही दे रही हैं। सुबह पार्षदों की लॉन और बालकनी में मौजूदगी के फुटेज जैसे ही मीडिया के कैमरों में कैद हुए, आनन-फानन में रिसॉर्ट का मुख्य द्वार बंद कर 'नो एंट्री' का पहरा बैठा दिया गया। संगठन इसे महज 'अभ्यास वर्ग' और 'प्रशिक्षण शिविर' का आवरण दे रहा है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे स्पष्ट तौर पर खरीद-फरोख्त और सेंधमारी से बचने की घेराबंदी मान रहे हैं। जनादेश के आंकड़ों पर नजर डालें तो 150 वार्डों वाले निगम में बहुमत का जादुई आंकड़ा 76 है, जबकि भाजपा के पास 78 पार्षदों का स्पष्ट संख्याबल है। कांग्रेस 57 और निर्दलीय 15 पर सिमटे हैं। इसके बावजूद मात्र दो पार्षदों के पतले मार्जिन ने पार्टी आलाकमान की पेशानी पर बल ला दिए हैं। भीतरघात रोकने के लिए पार्षदों से बंद लिफाफे में गुप्त रायशुमारी कराई गई है, जिसमें तीन प्राथमिक नाम तलब किए गए हैं। महापौर पद की दौड़ में पांच कद्दावर चेहरे चर्चा में हैं, लेकिन सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक यह है कि संभावित प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक पार्षदों के इस बाड़े में मौजूद ही नहीं हैं। उन्हें राजधानी जयपुर में रोक कर रणनीति को पूरी तरह अभेद्य रखा गया है, ताकि अंतिम क्षण तक कोई गुटबाजी सिर न उठा सके। पार्षदों की निष्ठा को बांधकर रखने की यह रिज़ॉर्ट पॉलिटिक्स क्या जयपुर की सत्ता पर भाजपा का परचम फहरा पाएगी, या मतपेटी खुलने से पहले कोई सियासी उलटफेर होगा? निगाहें अब पार्टी हाईकमान की अंतिम मुहर पर टिकी हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved