For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 162323508
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भाद्र मास,शुक्ल पक्ष की अष्टमी यानी 19 सितंबर 2026 को मेडिकल कॉलेज में उत्साहपूर्वक महर्षि दधीचि जयंती एनाटॉमी विभाग के तत्वाधान में मनाई गई। |  Ajmer Breaking News: जयपुर महापौर चुनाव: सियासी बाड़ेबंदी, शह-मात का खेल और पुष्कर में गुप्त मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड से 25 वर्षीय युवती हुई लापता, पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश |  Ajmer Breaking News: लोकतंत्र को बचाने और भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय पार्षदों को सद्बुद्धि देने के लिए अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर एक सद्बुद्धि यज्ञ |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी का खुलासा, पश्चिम बंगाल का शातिर गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 7 लाख 69 हजार 870 रुपये की नकदी बरामद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 74 केंद्रों पर 24,360 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, QRT-मोबाइल पार्टियों के साथ अभय कमांड सेंटर से रहेगी कड़ी निगरानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आजाद नगर, कोटड़ा इलाके में एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया , |  Ajmer Breaking News: अजमेर ओपन जेल से उम्रकैद का कैदी फरार, हाजिरी में गायब मिला तो मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाश |  Ajmer Breaking News: पास्को कोर्ट संख्या एक के न्यायाधीश हेमंत बघेला ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास, ₹10 हजार के जुर्माने की सुनाई सजा  |  Ajmer Breaking News: पास्को न्यायालय संख्या एक के न्यायाधीश हेमंत बघेला ने 8 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास, 23 हजार रुपए के अर्थ दंड से किया दंडित | 

अजमेर न्यूज़: लोकतंत्र को बचाने और भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय पार्षदों को सद्बुद्धि देने के लिए अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर एक सद्बुद्धि यज्ञ

Post Views 01

September 19, 2026

निर्दलीय पार्षदों को करोड़ों रुपये का ऑफर देकर डराया-धमकाया जा रहा है। आज खादी और खाकी दोनों मिलकर लोकतंत्र का गला घोटने पर आमादा हैं।

अजमेर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ लोकतंत्र को बचाने और भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय पार्षदों को सद्बुद्धि देने के लिए अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्योतिबा फूले सर्किल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी गईं।  
​कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए गए। मीडिया से बात करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष विवेक पाराशर ने भाजपा पर तीखे प्रहार किए।पाराशर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और निर्दलीय पार्षदों को सद्बुद्धि देने के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यह यज्ञ किया गया है। जिस तरह से लगातार घटनाएं हो रही हैं—भारतीय जनता पार्टी पहले वोट चोरी करती है, फिर चंदा चोरी और अब अजमेर में फाइलों की चोरी कर रही है। ​लोकतंत्र को बचाने के लिए यह सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित किया गया है। निर्दलीय पार्षदों को करोड़ों रुपये का ऑफर देकर डराया-धमकाया जा रहा है। आज खादी और खाकी दोनों मिलकर लोकतंत्र का गला घोटने पर आमादा हैं। ​यदि भारतीय जनता पार्टी अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आई, तो जनता इनका नाम बदल देगी—कोई इसे 'बुलडोजर जनता पार्टी', कोई 'बजट बढ़ाओ पार्टी' तो कोई 'बड़बोली पार्टी' कहेगा। एक दिन ऐसा आएगा जब यह 'बैन जनता पार्टी' बन जाएगी। अजमेर किसी के बाप की जागीर नहीं है, यह अजमेर की जनता की जागीर है। जिस भाषा में वे समझेंगे, कांग्रेस भी उसी भाषा में जवाब देना जानती है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जसराज जयपाल, डॉ श्रीगोपाल बाहेती, रामचंद्र चौधरी, लक्ष्मी बुन्देल, सुनील लारा, गजेंद्र सिंह रलावता,शैलेंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजनीतिक गरमा-गरमी के बीच इस सद्बुद्धि यज्ञ और बयानों ने अजमेर की राजनीति में नया उबाल ला दिया है। अब देखना यह होगा कि इस पर भाजपा की क्या प्रतिक्रिया आती है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved