For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 162320567
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भाद्र मास,शुक्ल पक्ष की अष्टमी यानी 19 सितंबर 2026 को मेडिकल कॉलेज में उत्साहपूर्वक महर्षि दधीचि जयंती एनाटॉमी विभाग के तत्वाधान में मनाई गई। |  Ajmer Breaking News: जयपुर महापौर चुनाव: सियासी बाड़ेबंदी, शह-मात का खेल और पुष्कर में गुप्त मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड से 25 वर्षीय युवती हुई लापता, पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश |  Ajmer Breaking News: लोकतंत्र को बचाने और भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय पार्षदों को सद्बुद्धि देने के लिए अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर एक सद्बुद्धि यज्ञ |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी का खुलासा, पश्चिम बंगाल का शातिर गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 7 लाख 69 हजार 870 रुपये की नकदी बरामद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 74 केंद्रों पर 24,360 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, QRT-मोबाइल पार्टियों के साथ अभय कमांड सेंटर से रहेगी कड़ी निगरानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आजाद नगर, कोटड़ा इलाके में एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया , |  Ajmer Breaking News: अजमेर ओपन जेल से उम्रकैद का कैदी फरार, हाजिरी में गायब मिला तो मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाश |  Ajmer Breaking News: पास्को कोर्ट संख्या एक के न्यायाधीश हेमंत बघेला ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास, ₹10 हजार के जुर्माने की सुनाई सजा  |  Ajmer Breaking News: पास्को न्यायालय संख्या एक के न्यायाधीश हेमंत बघेला ने 8 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास, 23 हजार रुपए के अर्थ दंड से किया दंडित | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 74 केंद्रों पर 24,360 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, QRT-मोबाइल पार्टियों के साथ अभय कमांड सेंटर से रहेगी कड़ी निगरानी

Post Views 01

September 19, 2026

पुलिस अधिकारियों ने सभी संबंधित टीमों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अजमेर में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 74 केंद्रों पर 24,360 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, QRT-मोबाइल पार्टियों के साथ अभय कमांड सेंटर से रहेगी कड़ी निगरानी

अजमेर। पुलिस लाइन अजमेर में अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित एवं पुराने प्रकरणों के निस्तारण सहित आगामी सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर जिले में सब इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए कुल 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 24,360 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों पर अभय कमांड सेंटर के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम तैनात की गई है। वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी और मोबाइल पुलिस पार्टियां लगातार सक्रिय रहेंगी। इसके साथ ही सतर्कता दलों को लगातार भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सभी संबंधित टीमों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का उद्देश्य परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved