Post Views 41
September 19, 2026
अजमेर केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड से 25 वर्षीय युवती हुई लापता, पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश
अजमेर के सिविल लाइंस थाना अंतर्गत केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड से 25 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। इसके बाद परिजनों ने सिविल लाइंस थाने में युवती के अपहरण की आशंका जताते हुए गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मनीराम ने बताया कि विजयनगर निवासी युवती कुछ दिन पहले अजमेर में अपनी बहन के यहां आई थी। करीब चार दिन रुकने के बाद 17 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे उसके जीजा उसे विजयनगर जाने के लिए अजमेर रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़कर गए थे। इसके बाद युवती शाम तक विजयनगर स्थित अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने रिश्तेदारों तथा संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। युवती का कोई पता नहीं चलने पर परिजन सिविल लाइंस थाने पहुंचे और गुमशुदगी की शिकायत दी। एएसआई मनीराम के अनुसार पुलिस टीम युवती की तलाश में जुटी है। अभय कमांड सेंटर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस युवती के बस स्टैंड से निकलने के बाद की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती के मिलने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved