Post Views 51
September 19, 2026
अजमेर के आजाद नगर, कोटड़ा इलाके में एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। बेखौफ बदमाशों ने मकान के ताले तोड़कर अलमारी और लॉकर से नकदी व चांदी के सिक्के उड़ा लिए। इतना ही नहीं, चोरों ने घर के अंदर भारी तोड़फोड़ भी की और नल-फिटिंग तक उखाड़ ले गए।
पीड़ित माला रंगवानी ने बताया कि जब उनके पड़ोसियों ने घर के दरवाजे टूटे हुए देखे, तो उन्हें फोन करके घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जब वे मौके पर पहुंचीं, तो देखा कि चोरों ने सरियों से ताले और दरवाजे तोड़ रखे थे। चोरों ने घर के अंदर अलमारी के लॉकर तोड़कर लगभग 30 से 35 हजार रुपये कैश और चांदी के सिक्के चुरा लिए। इसके अलावा, बदमाशों ने रसोई, बाथरूम और पूरे घर में लगे नल व नल की फिटिंग उखाड़ दी और सारा सामान तितर-बितर कर दिया। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने इस घटना की शिकायत हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने में दर्ज करा दी है। अब देखना होगा कि अजमेर पुलिस अब कब चोरों को पकड़ कर बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा पाती है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved