Post Views 01
September 19, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल कार्यालय परिसर मे आरपीएफ द्वारा सफाई कार्य
'स्वच्छता पखवाड़ा' के अंतर्गत दिनांक 19 सितंबर 2026 को मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री योगेंद्र कुमार व आरपीएफ स्टाफ द्वारा मंडल कार्यालय (मुख्यत: सुरक्षा विभाग) में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत कार्यालय के मुख्य कक्षों, गलियारों और आस-पास के परिसर की गहन सफाई की गई। सभी प्रकोष्ठो में पुरानी और अनुपयोगी फाइलों को छाँटकर उन्हें रिकॉर्ड रूम में व्यवस्थित किया गया। कार्यस्थल से अनावश्यक टूटे-फूटे सामान और इलेक्ट्रॉनिक कचरे को हटाकर डंपिंग एरिया में भेजा गया। कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस श्रमदान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने कार्यस्थल को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved