Post Views 01
September 18, 2026
मां शाकंभरी की 29वीं विशाल पदयात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना
सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी।
सांभरलेक से ऐतिहासिक मां शाकंभरी शक्तिपीठ के लिए 29वीं विशाल पदयात्रा शुक्रवार को श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ रवाना हुई। महिलाओं, बच्चों सहित सांभर, फुलेरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा में शामिल हुए।
न्यू बस स्टैंड स्थित महाशक्ति दरबार में गणेश पूजन के बाद फूल मालियान सैनी समाज बालाजी मंदिर में ध्वज पूजन किया गया। इसके बाद नगर परिक्रमा और माता जी के चबूतरे पर महाआरती के पश्चात श्रद्धालु मां शाकंभरी के जयकारों के साथ माता के दरबार के लिए रवाना हुए।
पदयात्रा संचालक एवं संरक्षक देवी उपासक बन्नाराम सैनी के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में फुलेरा से धन्ना नोडेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु ध्वज लेकर शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह भंडारे, जूस, चाय-नाश्ता, शरबत और फलाहार की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन और कालिका यूनिट भी पदयात्रा के साथ मुस्तैद है। वहीं मां शाकंभरी मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी की ओर से भी भंडारे सहित श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पदयात्रा मार्ग मां शाकंभरी के जयकारों से भक्तिमय नजर आया। समाजसेवी लालचंद संभारिया, सत्यनारायण संभारिया, जुगल किशोर, लक्ष्मी नारायण सैनी, यादव समाज से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के तौर पर भंडारा, फलाहार चाय नाश्ता,जुस आदि की व्यवस्था संभाल रहे है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved