For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 161827129
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विकसित भारत जन सेवा कैंप के अंतर्गत जिले के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में रक्तदान शिविर आयोजित |  Ajmer Breaking News: आत्महत्या रोकथाम में सकारात्मक संवाद महत्वपूर्ण, खुलकर करें मन की बातें, निकलेगा समाधान |  Ajmer Breaking News: अजमेर मेयर चुनाव: किरण गढ़वाल का नामांकन वैध, भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा की 19.18 लाख बकाया वाली आपत्ति खारिज |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का राजस्व मंडल दौरा, भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई और लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश |  Ajmer Breaking News: वैशाली नगर में चोरी की वारदातों से हड़कंप, लोगों ने पानी की मोटर ले जा रहे युवक को पकड़ा |  Ajmer Breaking News: सड़क परिवहन को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 17 सितंबर को अजमेर में ड्राइवर डिग्निटी डे मनाया गया |  Ajmer Breaking News: नगर निगम कार्यालय में रात के अंधेरे में संदिग्ध हलचल पर हंगामा,रात के अंधेरे में नगर निगम कार्यालय में कौन घुसा? कांग्रेस का गंभीर आरोप, CCTV जांच की मांग |  Ajmer Breaking News: मेयर पद के नामांकन की जांच के बीच भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा ने कांग्रेस की प्रत्याशी किरण गढ़वाल के खिलाफ आपत्ति दर्ज करवाई, कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल की NOC निरस्त! |  Ajmer Breaking News: राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय, आदर्श नगर अजमेर में आज एक प्रेरणादायी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मेयर चुनाव में मुकाबला तय: भाजपा की अनामिका शर्मा के सामने कांग्रेस ने किरण गढ़वाल को उतारा | 

अजमेर न्यूज़: विकसित भारत जन सेवा कैंप के अंतर्गत जिले के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में रक्तदान शिविर आयोजित

Post Views 01

September 17, 2026

रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ युवाओं ने लिया स्वैच्छिक रक्तदान का संकल्प

विकसित भारत जन सेवा कैंप के अंतर्गत जिले के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में रक्तदान शिविर आयोजित

रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ युवाओं ने लिया स्वैच्छिक रक्तदान का संकल्प

अजमेर। विकसित भारत जन सेवा कैंप के अंतर्गत जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने एवं आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय महिला चिकित्सालय अजमेर, यज्ञ नारायण चिकित्सालय किशनगढ़, जिला चिकित्सालय केकड़ी एवं उप जिला चिकित्सालय नसीराबाद में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

राजकीय महिला चिकित्सालय अजमेर में आयोजित रक्तदान शिविर में 21 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीकांत बाल्दी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए युवाओं एवं आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं अजमेर डॉ. संपत सिंह जोधा, एसडीएम अजमेर श्रीमती वंदना खोरवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर डॉ. ज्योत्स्ना रंगा तथा राजकीय महिला चिकित्सालय अजमेर की अधीक्षक डॉ. पूनम पचौरी सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर में आर.आर. कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों ने स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान करने की शपथ ली।

इसी क्रम में यज्ञ नारायण चिकित्सालय किशनगढ़ में 101 यूनिट, जिला चिकित्सालय केकड़ी में 09 यूनिट एवं उप जिला चिकित्सालय नसीराबाद में 43 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इन शिविरों में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, नर्सिंग विद्यार्थियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

जिले में आयोजित इन रक्तदान शिविरों के दौरान कुल 715 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान करने का संकल्प लिया।

अधिकारियों ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। दुर्घटना, प्रसव, ऑपरेशन एवं गंभीर बीमारी की स्थिति में समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त मरीज का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

विकसित भारत जन सेवा कैंप के अंतर्गत आयोजित इन रक्तदान शिविरों के माध्यम से जिले में “रक्तदान—महादान” का संदेश दिया गया तथा आमजन को मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved