Post Views 41
September 17, 2026
अजमेर में मनाया गया ड्राइवर डिग्निटी डे, ऑटो-टेंपो चालकों ने ली यातायात नियमों की पालना की शपथ
अजमेर। सड़क परिवहन को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 17 सितंबर को अजमेर में ड्राइवर डिग्निटी डे मनाया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न ऑटो स्टैंड पर पहुंचकर ऑटो-टेंपो चालकों से संवाद किया गया। ट्रैफिक उपाधीक्षक अंजू यादव ने चालकों की समस्याएं सुनीं और यातायात नियमों की पालना को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम में चालकों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली। कई ऑटो चालकों ने शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाने की भी शपथ ली। पुलिस की ओर से सुरक्षित यातायात और जिम्मेदार ड्राइविंग का संदेश दिया गया
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved