For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 161827158
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विकसित भारत जन सेवा कैंप के अंतर्गत जिले के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में रक्तदान शिविर आयोजित |  Ajmer Breaking News: आत्महत्या रोकथाम में सकारात्मक संवाद महत्वपूर्ण, खुलकर करें मन की बातें, निकलेगा समाधान |  Ajmer Breaking News: अजमेर मेयर चुनाव: किरण गढ़वाल का नामांकन वैध, भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा की 19.18 लाख बकाया वाली आपत्ति खारिज |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का राजस्व मंडल दौरा, भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई और लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश |  Ajmer Breaking News: वैशाली नगर में चोरी की वारदातों से हड़कंप, लोगों ने पानी की मोटर ले जा रहे युवक को पकड़ा |  Ajmer Breaking News: सड़क परिवहन को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 17 सितंबर को अजमेर में ड्राइवर डिग्निटी डे मनाया गया |  Ajmer Breaking News: नगर निगम कार्यालय में रात के अंधेरे में संदिग्ध हलचल पर हंगामा,रात के अंधेरे में नगर निगम कार्यालय में कौन घुसा? कांग्रेस का गंभीर आरोप, CCTV जांच की मांग |  Ajmer Breaking News: मेयर पद के नामांकन की जांच के बीच भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा ने कांग्रेस की प्रत्याशी किरण गढ़वाल के खिलाफ आपत्ति दर्ज करवाई, कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल की NOC निरस्त! |  Ajmer Breaking News: राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय, आदर्श नगर अजमेर में आज एक प्रेरणादायी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मेयर चुनाव में मुकाबला तय: भाजपा की अनामिका शर्मा के सामने कांग्रेस ने किरण गढ़वाल को उतारा | 

अजमेर न्यूज़: आत्महत्या रोकथाम में सकारात्मक संवाद महत्वपूर्ण, खुलकर करें मन की बातें, निकलेगा समाधान

Post Views 01

September 17, 2026

आत्महत्या रोकथाम में सकारात्मक संवाद महत्वपूर्ण, खुलकर करें मन की बातें, निकलेगा समाधान

अजमेर , 17सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अजमेर जिले में राज ममता माह के तहत आत्महत्या रोकथाम  प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े तथ्यों एवं जानकारी से अवगत कराया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ज्योत्सना रंगा बताया कि 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक  मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आमजन में व्याप्त सामाजिक भ्रांतियों के निवारण के लिए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े तथ्यों एवं सही जानकारी का को प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की आसान एवं समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा विशेष प्रयासों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ओर मानसिक तनाव, अवसाद एवं अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े आत्महत्या के जोखिम पर प्रकाश डालते हुए आत्महत्या की अवधारणा, जोखिम कारकों, प्रमुख संकेतों एवं कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  तथा उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामस्वरूप किराड़िया ने बताया कि गेट कीपर मॉड्यूल आत्महत्या रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मानसिक तनाव एवं अवसाद के चेतावनीपूर्ण लक्षणों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर समय पर उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने से आत्महत्या के जोखिम को कम किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ प्रेम प्रकाश सहायक आचार्य ज ला ने मेडिकल कॉलेज कहा कि मन में किसी प्रकार का संकोच रखने के बजाय अपनी समस्याओं और भावनाओं को खुले मन से विशेषज्ञों, मित्रों एवं परिजनों के साथ साझा करना चाहिए। सकारात्मक संवाद मानसिक तनाव को कम करने और समाधान तलाशने में सहायक हो सकता है।आत्महत्या से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों के समयबद्ध निवारण की आवश्यकता पर जोर देते हुए आपसी सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना विकसित करने की बात कही।
ओर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छिपाने के बजाय विश्वसनीय मित्रों एवं परिजनों के साथ साझा करने तथा समय रहते समाधान तलाशने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही मानसिक एवं भावनात्मक समस्या की स्थिति में टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 पर संपर्क कर विशेषज्ञ परामर्श लेने की जानकारी दी।कार्यक्रम में  कॉलेज स्टाफ ने भाग लिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved