For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 162075900
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर ओपन जेल से उम्रकैद का कैदी फरार, हाजिरी में गायब मिला तो मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाश |  Ajmer Breaking News: पास्को कोर्ट संख्या एक के न्यायाधीश हेमंत बघेला ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास, ₹10 हजार के जुर्माने की सुनाई सजा  |  Ajmer Breaking News: पास्को न्यायालय संख्या एक के न्यायाधीश हेमंत बघेला ने 8 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास, 23 हजार रुपए के अर्थ दंड से किया दंडित |  Ajmer Breaking News: कृष्ण गंज थाना अंतर्गत वैशाली नगर में प्रेस की केबिन में चोरी करते महिला पकड़ी , हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस |  Ajmer Breaking News: पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने नगर निगम कमिश्नर और निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में बंद धनसिंह पीपरोली की सुरक्षा को लेकर उनकी पत्नी भुवनेश्वरी कंवर उर्फ रिंकू कंवर ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। |  Ajmer Breaking News: पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों व उनके परिजनों पर अनुचित दबाव एवं प्रताड़ना बंद करने तथा निष्पक्षता बनाए रखने के सम्बन्ध में ज्ञापन।  |  Ajmer Breaking News: प्रशासन पर बरसे विधायक विकास चौधरी, कलेक्टर ओर एसपी को दिया ज्ञापन, पुलिस-प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल,  |  Ajmer Breaking News: विकसित भारत जन सेवा कैंप के अंतर्गत जिले के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में रक्तदान शिविर आयोजित |  Ajmer Breaking News: आत्महत्या रोकथाम में सकारात्मक संवाद महत्वपूर्ण, खुलकर करें मन की बातें, निकलेगा समाधान | 

अजमेर न्यूज़: वैशाली नगर में चोरी की वारदातों से हड़कंप, लोगों ने पानी की मोटर ले जा रहे युवक को पकड़ा

Post Views 101

September 17, 2026

सूचना मिलते ही कृष्ण गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक तथा कबाड़ी को थाने ले गई। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

वैशाली नगर में चोरी की वारदातों से हड़कंप, लोगों ने पानी की मोटर ले जा रहे युवक को पकड़ा

अजमेर के कृष्ण गंज थाना अंतर्गत वैशाली नगर इलाके से चोरी की बड़ी खबर सामने आई है। फ्रेंड्स कॉलोनी, गोरी नगर और हरिओम कॉलोनी में पिछले कई दिनों से लगातार चोरी की घटनाओं के चलते क्षेत्रवासी परेशान हैं। चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
लगातार हो रही घटनाओं के बाद अब क्षेत्रवासियों ने भी अपने स्तर पर निगरानी शुरू कर दी है। बुधवार रात करीब 10 बजे लोगों ने एक युवक को दो पानी की मोटर ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। लोगों ने जब युवक को रोककर मोटरों के बारे में पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद क्षेत्रवासियों को मोटरें चोरी की होने का संदेह हुआ।
पूछताछ के दौरान सामने आया कि युवक इन पानी की मोटरों को एक कबाड़ी के यहां बेचने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने कबाड़ी को भी पकड़ लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कृष्ण गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक तथा कबाड़ी को थाने ले गई। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस को प्रभावी कार्रवाई कर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved