Post Views 21
September 18, 2026
कृष्ण गंज थाना अंतर्गत वैशाली नगर में प्रेस की केबिन में चोरी करते महिला पकड़ी , हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
अजमेर। कृष्णगंज थाना अंतर्गत वैशाली नगर स्थित फ्रैंड्स कॉलोनी में एक प्रेस की केबिन में चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्कूल के पास स्थित प्रेस की केबिन में एक महिला कथित तौर पर चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई। केबिन मालिक की नजर महिला पर पड़ने के बाद उसने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
महिला के पकड़े जाने की सूचना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। आवाज सुनकर आसपास रहने वाले क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान लोगों के बीच काफी देर तक चर्चा होती रही। घटना की सूचना कृष्णगंज थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस महिला को अपने साथ कृष्णगंज थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच के बाद ही चोरी के प्रयास और बरामद सामान को लेकर स्थिति स्पष्ट करेगी। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बना रहा। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved