Post Views 01
September 17, 2026
अजमेर मेयर चुनाव में बड़ा ट्विस्ट: कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल की NOC निरस्त!
अजमेर नगर निगम में मेयर पद के नामांकन की जांच के बीच भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा ने कांग्रेस की प्रत्याशी किरण गढ़वाल के खिलाफ आपत्ति दर्ज करवाई है। अनामिका का आरोप है कि किरण गढ़वाल के समारोह स्थल गढ़वाल पैलेस पर निगम की 19 लाख 18 हजार 628 रुपए की राशि वर्ष 2018 से बकाया है और इसके नोटिस भी जारी हो चुके हैं। निगम अधिनियम की धारा 24 का हवाला देते हुए नामांकन में बकाया राशि की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, अन्य कार्यकर्ता और अनामिका शर्मा की ओर से अधिवक्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग निगम कार्यालय पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।कांग्रेसियों ने जमकर भाजपा ओर देवनानी के खिलाफ नारेबाजी की।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल के पति दिलीप गढ़वाल ने मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि नगर निगम ने एनओसी दी। एनओसी देने से पहले 24 हजार व 27 हजार के लिए बोला था जो जमा करा दिये। भाजपा वाले हार से बौखलाहट में इस तरह के मुद्दे उठाकर ला रहे हैं। सभी आरोप गलत है और जो बकाया है, उसका स्टे चल रहा है।मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल में निगम के लाखों रुपए बकाया है। आपत्ति लगाई है। विधि सम्मत अधिकार का उपयोग किया है और नगर निगम की ओर से एनओसी जो दी गई, वो गलत जारी की गई जिसकी जांच होनी चाहिए।
फिलहाल अजमेर नगर निगम की नई बिल्डिंग के एक कमरे में वार्ता चल रही है। कमरे के अंदर दोनों पार्टी के मेयर दावेदार, दोनों के प्रस्तावक और लीगल एडवाइजर के साथ अधिकारियों की वार्ता हो रही है। वही कमरे के बाहर दोनों पार्टी के समर्थक नारेबाजी ओर हंगामा कर रहे है।
कांग्रेस की मेयर दावेदार किरण गढ़वाल के पति दिलीप गढ़वाल भी परिवार के लोगों के साथ निगम कार्यालय में मौजूद हैं। वह उस कक्ष में भी गए, जहां अधिकारियों के नेतृत्व में वार्ता चल रही है। कक्ष में भाजपा पदाधिकारियों और उनकी लीगल टीम के साथ कांग्रेस की लीगल टीम व अन्य नेताओं के बीच चर्चा जारी है।मेयर चुनाव में बड़ा ट्विस्ट: कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल की NOC निरस्त!
मामले की सूचना पर कांग्रेसी कार्यकर्ता नगर निगम भवन के बाहर पहुंचे और धरना देकर विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने निगम के गेट पर अतिरिक्त जाप्ता तैनात कर बैरिकेडिंग लगा दी है। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए विरोध जताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी और स्पीकर वासुदेव देवनानी के समर्थन में नारे लगा रहे हैं।
घटनाक्रम को देखते हुए एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ सहित पुलिस के आला अधिकारी भी नगर निगम भवन में मौजूद हैं। विभिन्न थानों और पुलिस लाइन से पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात किया गया है। निगम परिसर में मौजूद लोगों को बिल्डिंग से बाहर भेजा जा रहा है पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved