For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 161573458
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय, आदर्श नगर अजमेर में आज एक प्रेरणादायी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मेयर चुनाव में मुकाबला तय: भाजपा की अनामिका शर्मा के सामने कांग्रेस ने किरण गढ़वाल को उतारा |  Ajmer Breaking News: दरगाह बाजार की पताशा गली में बदहाली से परेशान स्थानीय लोग और ज़ायरीन; नाले के गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे लोग! |  Ajmer Breaking News: AI और YouTube से सीखा फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर बनाना, आरोपी सौरभ शर्मा गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: कृष्ण गंज थाना अंतर्गत पंचशील नगर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, शिक्षिका के घर से लैपटॉप और नकदी चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: बीजेपी ने मेयर पद के लिए अनामिका शर्मा को बनाया उम्मीदवार, बहुमत का जताया दावा |  Ajmer Breaking News: मां की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को आजीवन कारावास, अजमेर कोर्ट का बड़ा फैसला |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भाजपा के  बाकोलिया और कांग्रेस के दायमा के बीच सभापति का मुकाबला |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव के परिणाम के बाद अब पार्षदों के शपथ ग्रहण और समर्थन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत दुकान का ताला तोड़कर नकदी और गल्ला चुराते चोर सीसीटीवी में हुआ कैद, | 

अजमेर न्यूज़: राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय, आदर्श नगर अजमेर में आज एक प्रेरणादायी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Post Views 01

September 16, 2026

माता-पिता की पुण्य स्मृति में चार व्हील चेयर चिकित्सालय को भेंट

माता-पिता की पुण्य स्मृति में चार व्हील चेयर चिकित्सालय को भेंट

अजमेर। राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय, आदर्श नगर अजमेर में आज एक प्रेरणादायी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्रीमती भगवती पिपरवाल, सदस्य महावीर इंटरनेशनल अजमेर एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, जेएलएन चिकित्सालय अजमेर द्वारा अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में महावीर इंटरनेशनल अजमेर के माध्यम से चिकित्सालय को चार व्हील चेयर भेंट स्वरूप प्रदान की गईं। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अजमेर के ट्रस्टी श्री पदम चंद जैन, सदस्य श्री एस.के. वर्मा, अध्यक्ष श्री मनोज यादव एवं सदस्य श्री अशोक डाबरिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय आदर्श नगर अजमेर के अधीक्षक डॉ. जी.सी. मीणा, उपाधीक्षक डॉ. विनय कपूर, मेट्रन श्रीमती संध्या श्रीवास्तव, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती अनीता मिश्रा, नर्सिंग ऑफिसर श्री सिद्धार्थ एवं श्री इरफान सहित चिकित्सालय का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

इस अवसर पर चिकित्सालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ की ओर से श्रीमती भगवती पिपरवाल एवं महावीर इंटरनेशनल अजमेर का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद पत्र प्रेषित किया गया। यह सेवा कार्य मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा में महत्वपूर्ण योगदान देगा तथा समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवीय संवेदना की भावना को और मजबूत करेगा। श्रीमती भगवती पिपरवाल द्वारा अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति को इस प्रकार के सेवा कार्य से जोड़ना समाज के लिए एक प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय उदाहरण है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved