Post Views 41
September 16, 2026
अजमेर नगर निगम चुनाव: बीजेपी ने मेयर पद के लिए अनामिका शर्मा को बनाया उम्मीदवार, बहुमत का जताया दावा
अजमेर नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान करते हुए वार्ड संख्या 3 की पार्षद अनामिका शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दावा किया है कि बीजेपी के पास बहुमत का पूरा आंकड़ा है और 21 तारीख को होने वाली वोटिंग के बाद नगर निगम में बीजेपी का ही बोर्ड बनेगा। नगर निगम चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी ने अपने पार्षद दल के नेता का चयन व्यापक चर्चा के आधार पर किया है। पार्टी ने अनारक्षित महिला सीट पर सभी वर्गों का सम्मान करते हुए वार्ड 3 की पार्षद अनामिका शर्मा को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी के पास बहुमत का पूरा आंकड़ा है। हमारे 11 निर्दलीय पार्षद भी पार्टी की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं और पीएम मोदी की विचारधारा से प्रेरित होकर सभी एकजुट हैं। 21 तारीख को जब मतदान और मतगणना होगी, तो परिणाम सबके सामने आ जाएगा और अनामिका शर्मा ही मेयर बनेंगी।
प्रत्याशी का चयन और रणनीति:
बीजेपी का कहना है कि पार्टी ने लोकतंत्र की मर्यादा और अपने चुने हुए पार्षदों की राय का सम्मान करते हुए मेयर पद के उम्मीदवार का चयन किया है। पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि जहां कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर असमंजस की स्थिति में है, वहीं बीजेपी ने स्पष्ट रणनीति के तहत अनामिका शर्मा के नाम पर मुहर लगाई है।
बहुमत और निर्दलीयों का समर्थन:
संवाददाताओं द्वारा बहुमत के आंकड़ों पर सवाल पूछे जाने पर शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है। हालांकि, सीटों के मार्जिन में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन 11 निर्दलीय विजयी पार्षदों से संवाद के बाद वे पार्टी की मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं।
प्रशिक्षण शिविर और एकजुटता:
बीजेपी के सभी पार्षद इस समय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं, जहां पार्टी की रीति-नीति और नगर निगम के भावी विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जा रही है। बीजेपी का दावा है कि उनके सभी पार्षद और समर्थक विधायक व प्रतिनिधि पूरी तरह एकजुट हैं।वहीं मेयर प्रत्याशी अनामिका शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि"जय भारत, जय हिंद, जय अजमेर, जय राजस्थान।"
"मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी: संगठन ने, पार्टी ने, मुख्यमंत्री जी ने, वासुदेव देवनानी जी ने जो मुझ पर भरोसा करके मुझे यहां तक लाए हैं, मैं उनके विश्वास पर आगे उतरूं खरी, जितना हो सके उतना ज्यादा से ज्यादा अच्छा काम करूं।"अब 21 तारीख को होने वाली वोटिंग और मतगणना पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। देखना होगा कि 21 तारीख के चुनाव परिणाम में अजमेर नगर निगम की कमान किसके हाथों में आती है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved