For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 161275814
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव के परिणाम के बाद अब पार्षदों के शपथ ग्रहण और समर्थन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत दुकान का ताला तोड़कर नकदी और गल्ला चुराते चोर सीसीटीवी में हुआ कैद, |  Ajmer Breaking News: गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला: हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर |  Ajmer Breaking News: बस यात्रा के दौरान बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, रोडवेज चालक-परिचालक ने ड्यूटी से ज्यादा मानवता का फर्ज निभाया अस्पताल पहुँचाकर बचाई बुजुर्ग की जान |  Ajmer Breaking News: गणेश चतुर्थी से गणेश चतुर्दशी तक चलने वाले 11 दिवसीय गणपति महोत्सव का हुआ शुभारंभ, |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत से अभी भी 4 कदम दूर |  Ajmer Breaking News: नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 मतगणना सम्पन्न, विजेता सदस्यों को दिलाई शपथ, अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान 21 को |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना रामगंज की संयुक्त कार्यवाही लाखों रूपये के साइबर फ्रॉड करने वाले साइबर ठगों पर कसा शिकंजा । |  Ajmer Breaking News: माकड़ वाली रोड निवासी जमालुदीन चीता के घर के पीछे खेत में काम कर रही महिला पर अजगर ने किया हमला समय रहते सचेत होने से टला बड़ा हादसा   |  Ajmer Breaking News: डॉक्टर दंपति से चेन स्नेचिंग का प्रयास, एक बदमाश को साहसी युवक ने दबोचा,सीसीटीवी फुटेज में वारदात हुए कैद  | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर नगर निगम चुनाव के परिणाम के बाद अब पार्षदों के शपथ ग्रहण और समर्थन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

Post Views 01

September 15, 2026

डॉक्टर राजकुमार जयपाल ने अजमेर की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर जो विश्वास जताया है, वह पिछले 36 सालों में अजमेर में हुए विकास के अभाव और भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

अजमेर नगर निगम चुनाव के परिणाम के बाद अब पार्षदों के शपथ ग्रहण और समर्थन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट विवेक पाराशर ने मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जम कर निशाना साधा है।

अजमेर में नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाने और प्रमाणपत्र सौंपने की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि अजमेर नगर निगम में कांग्रेस अपना बोर्ड बनाने जा रही है और मेयर भी कांग्रेस का ही बनेगा। उन्होंने बीजेपी पर पार्षदों की खरीद-फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) और प्रलोभन देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी 11 निर्दलीय पार्षदों को झूठे आश्वासन दे रही है।
आज जितने भी कांग्रेस के पार्षद जीते हैं, उन सबको एडीएम सिटी के समक्ष शपथ दिलाई जा रही है और प्रमाणपत्र दिया जा रहा है।भारतीय जनता पार्टी वाले हॉर्स ट्रेडिंग करना चाहते हैं, पार्षदों को प्रलोभन देना चाहते हैं।अजमेर की जनता जाग चुकी है, पार्षद समझदार हैं। कांग्रेस के पार्षद और समर्थक खुलेआम सामने आ रहे हैं, बीजेपी की तरह काली फिल्म लगे कांच की गाड़ियों में छुप कर नहीं घूम रहे।
 पाराशर ने कहा कि बीजेपी जुमलों और धोखे की राजनीति करती है, जिसे अब पार्षद अच्छे से समझ चुके हैं और उनका पूरा समर्थन कांग्रेस के साथ है।वहीं कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए अजमेर की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस पार्टी पर जो विश्वास जताया है, वह पिछले 36 सालों में अजमेर में हुए विकास के अभाव और भ्रष्टाचार के खिलाफ है।मैं सबसे पहले तो अजमेर की जनता को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने कांग्रेस पर विश्वास किया। वह सिर्फ इसलिए किया कि पिछले 36 साल में अजमेर का विकास कुछ भी नहीं हुआ। भ्रष्टाचारी निगम था, मेयर भ्रष्टाचारी थे। स्मार्ट सिटी के नाम पर कुछ भी नहीं है, 500 करोड़ की योजनाएं (जैसे 7 वंडर्स, फूड कोर्ट) सब पैसों की बर्बादी रही। अब अजमेर का चतुर्मुखी विकास होगा—पानी, सड़कें, बिजली, सीवरेज, आनासागर का विकास, पर्यटन, स्पोर्ट्स और गार्डन सब डेवलप होंगे। अजमेर का एक अलग ही स्वरूप होगा, यह मैं गारंटी से कह सकता हूं।
जयपाल ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स और नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाते हुए  आरोप लगाया कि विकास के नाम पर केवल पैसों की बर्बादी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आगामी बोर्ड कांग्रेस का ही बनेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved