For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 160760675
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: माकड़ वाली रोड निवासी जमालुदीन चीता के घर के पीछे खेत में काम कर रही महिला पर अजगर ने किया हमला समय रहते सचेत होने से टला बड़ा हादसा   |  Ajmer Breaking News: डॉक्टर दंपति से चेन स्नेचिंग का प्रयास, एक बदमाश को साहसी युवक ने दबोचा,सीसीटीवी फुटेज में वारदात हुए कैद  |  Ajmer Breaking News: गंज थाने में वकील को बैठाए जाने और पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर वकीलों और पुलिस प्रशासन के बीच उपजा विवाद |  Ajmer Breaking News: राजस्थान युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर ठाकुर भीष्ट और अजमेर जोन के जोनल रिटर्निंग ऑफिसर आशीष चौहान ने मीडिया के साथ चुनाव प्रक्रिया की जानकारी साझा की |  Ajmer Breaking News: फायसागर रोड पर रिटायर्ड लाइब्रेरियन के सूने मकान में चोरी, 6-7 लाख के जेवरात व नकदी पार |  Ajmer Breaking News: जेएलएन ​अस्पताल के बाहर मदद का झांसा देकर एक महिला से ठगी करने और सोने के जेवर पार करने का मामला सामने आया है।  |  Ajmer Breaking News: गणेश चतुर्थी से पहले मार्केट में आए इको फ्रेंडली गणेश , मिट्टी की मूर्ति की ज्यादा डिमांड, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर निकाय चुनाव के बाद भाजपा की ‘बाड़ाबंदी’, 23 प्रत्याशी बस से प्रशिक्षण के लिए रवाना, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर-मेड़ता रेलवे लाइन के काम को लेकर रूपाहेली में भारी विवाद खड़ा हो गया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अपना बोर्ड बनाने के लिए भाजपा ओर कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। | 

अजमेर न्यूज़: डॉक्टर दंपति से चेन स्नेचिंग का प्रयास, एक बदमाश को साहसी युवक ने दबोचा,सीसीटीवी फुटेज में वारदात हुए कैद 

Post Views 31

September 13, 2026

पकड़े गए आरोपी की पहचान नितिन शेखावत निवासी कोटड़ा क्षेत्र के रूप में हुई है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

डॉक्टर दंपति से चेन स्नेचिंग का प्रयास, एक बदमाश को साहसी युवक ने दबोचा,सीसीटीवी फुटेज में वारदात हुए कैद 

अजमेर के सिविल लाइंस थाना अंतर्गत शनिवार देर रात स्कूटी पर जा रहे डॉक्टर दंपति से चेन स्नेचिंग के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया। सावित्री स्कूल के सामने वाली गली में डॉ. सुचित्रा जैन और डॉ. महेंद्र जैन स्कूटी से वैशाली नगर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी को लात मारकर गिराने का प्रयास किया और डॉ. सुचित्रा के गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की।अचानक संतुलन बिगड़ने से डॉक्टर दंपति सड़क पर गिर गए। इसी दौरान बदमाशों की बाइक भी असंतुलित होकर गिर गई। दंपति के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एक साहसी युवक ने एक बदमाश को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि खुद को घिरता देख उसका साथी कथित पिस्टल से हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस जांच में पिस्टल नकली होने की बात सामने आई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। 
पकड़े गए आरोपी की पहचान नितिन शेखावत निवासी कोटड़ा क्षेत्र के रूप में हुई है। सूचना पर सिविल लाइंस थाने के एएसआई कमल किशोर और कांस्टेबल रामअवतार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बाइक और कथित नकली पिस्टल बरामद कर ली। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved