For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: राजस्थान युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर ठाकुर भीष्ट और अजमेर जोन के जोनल रिटर्निंग ऑफिसर आशीष चौहान ने मीडिया के साथ चुनाव प्रक्रिया की जानकारी साझा की

Post Views 51

September 13, 2026

स्क्रूटनिंग में सुधारे गए वोटों को पुनः जाँचा जाएगा उसके बाद पुनः अपूर्व किया जाएगा । 19 सितंबर स्क्रूटनिंग पूर्ण होने के बाद अगले माह तक परिणाम आने की पूरी संभावना रहेगी। 

आज दिनांक 13 सितंबर रविवार दोपहर 2.30 बजे युवा कांग्रेस द्वारा प्रेस वार्ता रखी गई जिसमें राजस्थान युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के PRO प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर ठाकुर भीष्ट और अजमेर जोन के ZRO जोनल रिटर्निंग ऑफिसर आशीष चौहान द्वारा मीडिया के साथ चुनाव प्रक्रिया की जानकारी साझा की गई। 
मोहित मल्होत्रा जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस अजमेर ने बताया किया आज चुनाव अधिकारी द्वारा अजमेर संभाग के सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मीडिया के माध्यम से सूचित किया गया की आज  13 सितंबर से 19 सितंबर तक चुनावी परिणाम का स्क्रीनिंग का समय दिया गया है जिसमें सिर्फ़ होल्ड किए गए वोट को ही एप्लीकेशन के माध्यम से वापिस सुधरा जा सकता हैं, उस होल्ड किए गए वोट को एप्लिकेशन में खोलने के बाद जो भी दस्तावेजों की कमी बताई गई उस दस्तावेजों को अपलोड कर सबमिट करने से स्क्रूटनिंग प्रक्रिया पूर्ण होगी। 
अजमेर ग्रामीण जिले के कुल वोट 53879, जिसमें रिजेक्ट वोट 21022, होल्ड वोट 10273 हुए है जिसमें अजमेर ग्रामीण जिले के अभी तक कुल अपूर्व वोट 22584 और अजमेर शहर जिले में कुल वोट 30066, जिसमें रिजेक्ट वोट 16780, होल्ड वोट 3336 हुए अजमेर शहर जिले में कुल अप्रूव वोट 9950 हुए है।  PRO और ZRO ने बताया कि संगठन की चुनावी प्रक्रिया के दौरान सिर्फ होल्ड किए गए मतों को ही एप्लीकेशन के माध्यम से सुधारा जा सकता हे, स्क्रूटनिंग में सुधारे गए वोटों को पुनः जाँचा जाएगा उसके बाद पुनः अपूर्व किया जाएगा । 19 सितंबर स्क्रूटनिंग पूर्ण होने के बाद अगले माह तक परिणाम आने की पूरी संभावना रहेगी। 

आज बैठक में अजमेर युवा काग्रेस चुनाव अधिकारी PRO, ZRO और अजमेर शहर जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा और अजमेर शहर और ग्रामीण जिले से लड़े चुनाव अनुराग रायपुरिया, अरशद इंसाफ़, हनीश मारोठिया, कविता काहार, मुनींद्र मीणा, हर्ष बंशीवाल, सहित अजमेर शहर और ग्रामीण के कार्यकर्ता उपस्थित थे।