For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 160757010
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: माकड़ वाली रोड निवासी जमालुदीन चीता के घर के पीछे खेत में काम कर रही महिला पर अजगर ने किया हमला समय रहते सचेत होने से टला बड़ा हादसा   |  Ajmer Breaking News: डॉक्टर दंपति से चेन स्नेचिंग का प्रयास, एक बदमाश को साहसी युवक ने दबोचा,सीसीटीवी फुटेज में वारदात हुए कैद  |  Ajmer Breaking News: गंज थाने में वकील को बैठाए जाने और पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर वकीलों और पुलिस प्रशासन के बीच उपजा विवाद |  Ajmer Breaking News: राजस्थान युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर ठाकुर भीष्ट और अजमेर जोन के जोनल रिटर्निंग ऑफिसर आशीष चौहान ने मीडिया के साथ चुनाव प्रक्रिया की जानकारी साझा की |  Ajmer Breaking News: फायसागर रोड पर रिटायर्ड लाइब्रेरियन के सूने मकान में चोरी, 6-7 लाख के जेवरात व नकदी पार |  Ajmer Breaking News: जेएलएन ​अस्पताल के बाहर मदद का झांसा देकर एक महिला से ठगी करने और सोने के जेवर पार करने का मामला सामने आया है।  |  Ajmer Breaking News: गणेश चतुर्थी से पहले मार्केट में आए इको फ्रेंडली गणेश , मिट्टी की मूर्ति की ज्यादा डिमांड, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर निकाय चुनाव के बाद भाजपा की ‘बाड़ाबंदी’, 23 प्रत्याशी बस से प्रशिक्षण के लिए रवाना, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर-मेड़ता रेलवे लाइन के काम को लेकर रूपाहेली में भारी विवाद खड़ा हो गया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अपना बोर्ड बनाने के लिए भाजपा ओर कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। | 

अजमेर न्यूज़: जेएलएन ​अस्पताल के बाहर मदद का झांसा देकर एक महिला से ठगी करने और सोने के जेवर पार करने का मामला सामने आया है। 

Post Views 11

September 13, 2026

करीब पौने दो तोले सोना (लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये की कीमत) चला गया। हमने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

अस्पताल के बाहर महिला से ठगी और सोने के जेवर पार करने की घटना 


जेएलएन ​अस्पताल के बाहर मदद का झांसा देकर एक महिला से ठगी करने और सोने के जेवर पार करने का मामला सामने आया है। 
रामबाग (भगवानगंज) की रहने वाली शांता देवी जेएलएन अस्पताल में भर्ती अपनी भांजी के लिए खाना लेकर जा रही थीं। उसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने मदद के बहाने उन्हें बातों में उलझाया और करीब पौने दो तोले के सोने के गहने ठगकर फरार हो गए। 

​पीड़िता शांता देवी ने बताया कि जब वह अस्पताल के गेट के पास पहुंचीं, तो एक युवक ने उनसे बस स्टैंड का रास्ता पूछा और रोते हुए कहा कि उसके मालिक ने उसे मारा है और वह अपने घर जाना चाहता है। पीड़िता अभी उससे बात ही कर रही थी कि तभी एक दूसरा युवक भी वहां पहुंच गया। दोनों युवकों ने खुद को एक-दूसरे से अनजान जताते हुए पीड़िता को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया।
​ठगों ने विश्वास दिलाने और मदद के नाम पर महिला को अपनी बातों में उलझाया और उनसे मंगलसूत्र तथा कान की बालियां उतरवा लीं। आरोपियों ने एक कपड़े या रुमाल में गहने बांधकर महिला के बैग में रखने का नाटक किया और चुपके से जेवर निकालकर फरार हो गए।

​पीड़िता ने बताया कि मेरी बहन की लड़की अस्पताल में भर्ती थी, मैं उसके लिए खाना लेकर जा रही थी। गेट के पास एक लड़का मिला और बस स्टैंड का रास्ता पूछने लगा। फिर दूसरा लड़का आया। उन्होंने बातों में उलझाया और कहा कि विश्वास के लिए मंगलसूत्र और कान के जेवर खोलकर दे दो। उन्होंने रुमाल में बांधने का नाटक किया और मेरे बैग में डाल दिया। बाद में देखा तो गहने गायब थे। करीब पौने दो तोले सोना (लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये की कीमत) चला गया। हमने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved