For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 160984343
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गणेश चतुर्थी से गणेश चतुर्दशी तक चलने वाले 11 दिवसीय गणपति महोत्सव का हुआ शुभारंभ, |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत से अभी भी 4 कदम दूर |  Ajmer Breaking News: नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 मतगणना सम्पन्न, विजेता सदस्यों को दिलाई शपथ, अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान 21 को |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना रामगंज की संयुक्त कार्यवाही लाखों रूपये के साइबर फ्रॉड करने वाले साइबर ठगों पर कसा शिकंजा । |  Ajmer Breaking News: माकड़ वाली रोड निवासी जमालुदीन चीता के घर के पीछे खेत में काम कर रही महिला पर अजगर ने किया हमला समय रहते सचेत होने से टला बड़ा हादसा   |  Ajmer Breaking News: डॉक्टर दंपति से चेन स्नेचिंग का प्रयास, एक बदमाश को साहसी युवक ने दबोचा,सीसीटीवी फुटेज में वारदात हुए कैद  |  Ajmer Breaking News: गंज थाने में वकील को बैठाए जाने और पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर वकीलों और पुलिस प्रशासन के बीच उपजा विवाद |  Ajmer Breaking News: राजस्थान युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर ठाकुर भीष्ट और अजमेर जोन के जोनल रिटर्निंग ऑफिसर आशीष चौहान ने मीडिया के साथ चुनाव प्रक्रिया की जानकारी साझा की |  Ajmer Breaking News: फायसागर रोड पर रिटायर्ड लाइब्रेरियन के सूने मकान में चोरी, 6-7 लाख के जेवरात व नकदी पार |  Ajmer Breaking News: जेएलएन ​अस्पताल के बाहर मदद का झांसा देकर एक महिला से ठगी करने और सोने के जेवर पार करने का मामला सामने आया है।  | 

अजमेर न्यूज़: गणेश चतुर्थी से गणेश चतुर्दशी तक चलने वाले 11 दिवसीय गणपति महोत्सव का हुआ शुभारंभ,

Post Views 01

September 14, 2026

गणेश मंदिरों में भगवान का अभिषेक और श्रृंगार कर की गई आरती, श्रद्धालुओं में बांटा गया प्रसाद, लड्डुओं की हुई खूब बिक्री

गणेश चतुर्थी से गणेश चतुर्दशी तक चलने वाले 11 दिवसीय गणपति महोत्सव का हुआ शुभारंभ,

गणेश मंदिरों में भगवान का अभिषेक और श्रृंगार कर की गई आरती, श्रद्धालुओं में बांटा गया प्रसाद, लड्डुओं की हुई खूब बिक्री

सोमवार को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर देश सहित अजमेर में भी गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया गया।सुबह से ही शहर भर के गणेश मंदिरों में भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए  पहुंची। अजमेर के आगरा गेट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में भगवान गणेश जी का पंचामृत से स्नान कर विशेष वस्त्र धारण कराए गए ओर विशेष पूजन किया गया। मंदिर के पुजारी घनश्याम नाथ आचार्य ने बताया कि सर्वप्रथम भगवान को शहद से अभिषेक किया गया तत्पश्चात दूध और पंचामृत से स्नान करने के पश्चात शुद्ध जल से स्नान कराया गया और भगवान को नए वस्त्र पहनाए गए, पुष्प अर्पित किए गए भगवान का फूल बंगला सजाया गया और दोपहर में भगवान की आरती करने के पश्चात आए हुए सभी भक्तों को पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया।

अजमेर के आगरा गेट पर प्रसिद्ध गणेश मंदिर में आकर्षक फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया। ठीक 12 बजे गणेश मंदिरों में जन्मोत्सव की आरती की गई। ढोल नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा का स्वागत हुआ। सभी अजमेर वासियों को गणेश चतुर्थी के अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं दी और प्रसाद वितरित किया गया। शाम को विशेष फूल बंगला सजा कर रात 10 बजे महाआरती के बाद सभी भक्तों कोे नुकती का प्रसाद दिया जाएगा। अजमेर शहर में इस साल 300 से ज्यादा पंडाल में गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। जहां 10 दिनों तक दोनों समय भगवान की आरती सहित कई धार्मिक सामाजिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved