Post Views 01
September 14, 2026
अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत से अभी भी 4 कदम दूर
कांग्रेस 37 वार्डों में ओर भाजपा को 32 और निर्दलीयों को 11 वार्डों में मिली जीत बोर्ड बनाने के लिए चाहिए 41 का बहुमत
14 सितंबर को अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 के 80 वार्डों के चुनाव का परिणाम सामने आ गया हैं। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में कांग्रेस ने लंबे अंतराल के बाद सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 वार्डों में जीत दर्ज की है और सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। हालांकि कांग्रेस बहुमत के लिए जरूरी 41 वार्डों के आंकड़े से 4 सीट दूर रह गई।वहीं भारतीय जनता पार्टी जनादेश खोते हुए मात्र 32 वार्डों में ही जीत दर्ज कर पाई है, जबकि 11 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी दमदार प्रदर्शन करते अपने आप को निर्णायक बना डाला है।अब नगर निगम में बोर्ड गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों के पास अपने दम पर बोर्ड बनाने का बहुमत नहीं है। ऐसे में 11 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। महापौर चुनाव से पहले निर्दलीयों को साधने के लिए दोनों प्रमुख दलों की सक्रियता बढ़ना तय माना जा रहा है। अजमेर नगर निगम के घोषित 80 वार्डों के परिणाम में कांग्रेस – 37, भाजपा – 32 ओर 11 निर्दलीय जीते हैं। बोर्ड बनाने के लिए किसी भी दल के पास 41 का आंकड़ा होना चाहिए।
अब देखना होगा कि जोड़-तोड़ की राजनीति किस तरह से अजमेर नगर निगम में बोर्ड बना पाती है हालांकि दोनों ही पार्टियों अपना-अपना बोर्ड बनाने का दावा कर चुकी हैं कांग्रेस ने तो यहां तक कह डाला की 36 साल का सूखा अब समाप्त होने जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved