Post Views 01
September 14, 2026
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 मतगणना सम्पन्न, विजेता सदस्यों को दिलाई शपथ, अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान 21 को
अजमेर, 14 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव की मतगणना सम्पन्न हुई। इसमें निर्वाचित घोषित सदस्यों के द्वारा अध्यक्षीय पदों के लिए 21 सितम्बर को मतदान किया जाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के सदस्यों के मतों की गणना सोमवार, 14 सितम्बर को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर की गई। विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलवाई गई। उपस्थित सदस्यों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र सौंपे गए।
उन्होंने बताया कि अध्यक्षीय पदों के लिए नगर निकाय निर्वाचन के लिए निर्वाचित सदस्यों को बैठक का नोटिस उपलब्ध कराते हुए प्राप्ति रसीद प्राप्त करना (लोक सूचना) का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 15 सितम्बर को किया जाएगा। नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 16 सितम्बर रहेगी। नामांकन पत्रों के संवीक्षा की तिथि का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 17 सितम्बर को किया जाएगा। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर अपरान्ह 3 बजे तक रहेगी। चुनाव चिन्हों के आवंटन का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 18 सितम्बर को किया जाएगा। मतदान 21 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। मतगणना 21 सितम्बर को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार उपाध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन का कार्य 22 सितम्बर को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा किया जाएगा। बैठक का प्रारम्भ प्रातः 10 बजे से होगा। नामांकन पत्रों का प्रस्तुतिकरण प्रातः 11 बजे तक किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से होगी। अभ्यर्थिता वापसी का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 2.30 से सायं 5 बजे तक होगा। मतगणना का कार्य मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात किया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved