Post Views 41
September 15, 2026
गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला: हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर
गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद समझौते के बहाने बुलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी और थाने के हिस्ट्रीशीटर सत्यनारायण गुर्जर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि कायड़ निवासी परिवादी साहिल गांछा ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 27 तारीख को उनके पिता जनाना की ओर जा रहे थे, तभी गाड़ी चलाने की बात को लेकर माकड़वाली निवासी सत्यनारायण गुर्जर और उसके साथियों ने उनके साथ बदतमीजी की थी।
इसके बाद, 29 तारीख को राजीनामे (समझौते) की बात करने के लिए परिवादी पक्ष को नई बाईपास स्थित चौराहे पर बुलाया गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद सत्यनारायण गुर्जर और उसके 15-20 साथियों ने लाठी, डंडों, सरियों और तलवारों से परिवादी पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में एफआईआर दर्ज की मुकदमा संख्या 257/26, धारा 109(2), 115(2), 126(2), 189(2), 324(3), 61(2) BNS) में जांच शुरू की।
इससे पहले 31 तारीख को दो आरोपियों— प्रहलाद गुर्जर और भरत चारण को गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं अब पुलिस ने मुख्य आरोपी सत्यनारायण गुर्जर (निवासी माकड़वाली) और उसके साथी शिवपाल गुर्जर (निवासी पदमपुरा) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी सत्यनारायण गुर्जर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वहीं शिवपाल गुर्जर के खिलाफ भी गेगल थाने में पूर्व में आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस फिलहाल आरोपियों को तीन दिन के पीसी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved