Post Views 01
September 15, 2026
अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत दुकान का ताला तोड़कर नकदी और गल्ला चुराते चोर सीसीटीवी में हुआ कैद,
अजमेर के कृष्ण गंज थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर में एक दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे रुपए और मिट्टी के गुल्लक से जमा पूंजी चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने कृष्ण गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जयपुर रॉड भूणाबाय निवासी शेरसिंह रावत ने बताया कि शास्त्रीनगर स्थित प्रिया मेडिकल के सामने गेट नंबर 05 पर उनकी 'JS SHOPEE' नाम से दुकान है। 14 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। जब सुबह शेरसिंह दुकान पहुंचे तो ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा हुआ था।दुकानदार के अनुसार चोर गल्ले में रखे ₹1600 नकद तथा मिट्टी की गुल्लक में पिछले 9-10 महीनों से जमा किए गए लगभग 60 से 70 हजार रुपए चोरी कर ले गए। घटना का पूरा मामला दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें चोर साफ दिखाई दे रहा है।पीड़ित की शिकायत पर कृष्ण गंज थाना पुलिस ने धारा 305(a) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved