Post Views 11
September 16, 2026
कृष्ण गंज थाना अंतर्गत पंचशील नगर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, शिक्षिका के घर से लैपटॉप और नकदी चोरी
अजमेर के कृष्ण गंज थाना अंतर्गत। पंचशील नगर के ‘सी’ ब्लॉक, सिंधु भवन के पास दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। सेंट्रल गर्ल्स स्कूल में कार्यरत शिक्षिका अंजुला श्रीवास्तव के मकान को अज्ञात चोर ने निशाना बनाया। चोर गेट फांदकर घर में दाखिल हुआ और अलमारी का कुंडा व ताला तोड़कर नकदी सहित कीमती सामान चोरी कर फरार हो गया।
पीड़िता के अनुसार, वारदात दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। चोर ने घर की अलमारी खंगाली और उसमें रखे करीब 2 हजार रुपये नकद, लैपटॉप, चांदी की अंगूठी, मेमोरी कार्ड रीडर सहित गुल्लक में रखी रकम चोरी कर ली। वारदात के दौरान चोर ने घर का सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया। शिक्षिका ने 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान होना बताया है।
वारदात के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति सफेद रंग के स्कूटर पर मकान के आसपास घूमता हुआ नजर आया। संदिग्ध आरोपी बच्चों को लेने आने का बहाना कर इलाके में घूम रहा था। इसके बाद मौका देखकर वह दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ। सूचना मिलते ही कृष्णगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved