For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 161601687
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय, आदर्श नगर अजमेर में आज एक प्रेरणादायी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मेयर चुनाव में मुकाबला तय: भाजपा की अनामिका शर्मा के सामने कांग्रेस ने किरण गढ़वाल को उतारा |  Ajmer Breaking News: दरगाह बाजार की पताशा गली में बदहाली से परेशान स्थानीय लोग और ज़ायरीन; नाले के गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे लोग! |  Ajmer Breaking News: AI और YouTube से सीखा फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर बनाना, आरोपी सौरभ शर्मा गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: कृष्ण गंज थाना अंतर्गत पंचशील नगर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, शिक्षिका के घर से लैपटॉप और नकदी चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: बीजेपी ने मेयर पद के लिए अनामिका शर्मा को बनाया उम्मीदवार, बहुमत का जताया दावा |  Ajmer Breaking News: मां की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को आजीवन कारावास, अजमेर कोर्ट का बड़ा फैसला |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भाजपा के  बाकोलिया और कांग्रेस के दायमा के बीच सभापति का मुकाबला |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव के परिणाम के बाद अब पार्षदों के शपथ ग्रहण और समर्थन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत दुकान का ताला तोड़कर नकदी और गल्ला चुराते चोर सीसीटीवी में हुआ कैद, | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: झांग यिमिंग बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, 1 माह में पाया 12 अरब डॉलर का उछाल; जानिए अदाणी की पोजीशन

Post Views 01

September 16, 2026

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 के बाद से झांग यिमिंग की संपत्ति में आठ गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है.

झांग यिमिंग बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, 1 माह में पाया 12 अरब डॉलर का उछाल; जानिए अदाणी की पोजीशन

 टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस (ByteDance) के संस्थापक झांग यिमिंग एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, इस महीने उनकी संपत्ति में 12 अरब डॉलर का जोरदार इजाफा हुआ है.

झांग यिमिंग बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

वैश्विक अरबपतियों की सूची में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) की मूल कंपनी बाइटडांस (ByteDance) के संस्थापक झांग यिमिंग (Zhang Yiming) एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी इनके बाद दूसरे नंबर पर हैं

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, झांग यिमिंग और गौतम अडानी दोनों की कुल संपत्ति लगभग 105 अरब डॉलर के आसपास दर्ज की गई है, लेकिन उच्च मूल्यांकन के चलते झांग सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं. इस महीने झांग की व्यक्तिगत संपत्ति में करीब 12 अरब डॉलर का भारी उछाल देखने को मिला.

असेसमेंट और AI टूल्स से मिला बड़ा बूस्ट

झांग की संपत्ति में आई इस तेजी के पीछे बाइटडांस के सेल्फ असेसमेंट में हुआ सुधार मुख्य वजह है. ब्लूमबर्ग ने ब्लैकरॉक (BlackRock) और फिडेलिटी (Fidelity) की हालिया फाइलिंग के आधार पर कंपनी की वैल्यूएशन को अपडेट किया है. इसके साथ ही, अमेरिका में टिकटॉक से जुड़े विवाद के समाधान (ओरेकल और सिल्वर लेक संयुक्त उद्यम) के बाद कंपनी के रिस्क डिस्काउंट को 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया.

इसके अलावा, बाइटडांस के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उत्पादों — विशेष रूप से ‘डौबाओ’ (Doubao) चैटबॉट और ‘सीडांस’ (Seedance) वीडियो मॉडल — ने निवेशकों का भरोसा और उत्साह बढ़ाया है. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 के बाद से झांग यिमिंग की संपत्ति में आठ गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है.


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved