For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179588722
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन अजमेर की चुनाव समिति की हुई बैठक  |  Ajmer Breaking News: मृगछाला स्नान के साथ श्रद्धालुओं ने ली पुष्कर से विदाई |  Ajmer Breaking News: तीन लाख रुपये के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने मारपीट कर घर से निकाला! एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागा, 35 सेंटीमीटर का धारदार छुरा बरामद |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा गरीब नवाज का 815 वें उर्स की तैयारियां चढ़ी परवान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर आज राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, पूजा भंसाली बनीं नई जिला प्रमुख |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में बेशकीमती जमीन हड़पने की साजिश रवहने के मुख्य आरोपी आनंद गोयल की जमानत याचिका खारिज |  Ajmer Breaking News: जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बुधवार को जिला परिषद में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी पूजा भंसाली ने विजय हासिल कर ली। |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: दिल्ली में चल रहे BRICS सम्मेलन से एक तस्वीर सामने आई है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है.

Post Views 181

September 13, 2026

इस तस्वीर में बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, उनके एक ओर व्लादिमीर पुतिन और दूसरी ओर शी जिनपिंग. तीनों नेताओं के हाथ एक-दूसरे से जुड़े हैं और चेहरे पर मुस्कान है.

BRICS Summit 2026: दिल्ली में चल रहे BRICS सम्मेलन से एक तस्वीर सामने आई है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है. इस तस्वीर में भारत, चीन और रूस के शीर्ष नेता एक साथ नजर आए. बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, उनके एक ओर व्लादिमीर पुतिन और दूसरी ओर शी जिनपिंग. तीनों नेताओं के हाथ एक-दूसरे से जुड़े हैं और चेहरे पर मुस्कान है.

भारत‑चीन रिश्तों में सुधार का संकेत

यह तस्वीर खास इसलिए है क्योंकि भारत और चीन को लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी माना जाता रहा है. हाल के दिनों में दोनों देशों के रिश्तों में सुधार दिखा है. ऐसे में पीएम मोदी और जिनपिंग का साथ खड़ा होना एक अहम संदेश माना जा रहा है.

रूस के साथ ऐतिहासिक संबंध

भारत और रूस के रिश्ते दशकों पुराने हैं. हालांकि अमेरिका अक्सर यह सवाल उठाता रहा है कि भारत रूस को क्यों ज्यादा महत्व देता है. अब यह तस्वीर अमेरिका तक भी एक राजनीतिक संदेश पहुंचा रही है.

जब एक फ्रेम में आईं तीन महाशक्तियां

इस तस्वीर की अहमियत इसलिए भी है क्योंकि रूस दुनिया का बड़ा ऊर्जा सप्लायर है, जबकि भारत और चीन ऊर्जा के सबसे बड़े आयातक देशों में शामिल हैं. पीएम मोदी कई बार कह चुके हैं कि 21वीं सदी एशिया की है. ऐसे में एशिया की तीन महाशक्तियों का एक साथ आना इस विचार को और मजबूत करता है.

पीएम मोदी की डिप्लोमेसी

पीएम मोदी की यह तस्वीर उनकी डिप्लोमेसी का हिस्सा भी मानी जा रही है. वह अक्सर अपने गर्मजोशी भरे अंदाज से दुनिया को संदेश देने की कोशिश करते हैं. शुक्रवार को उन्होंने कहा था कि BRICS दुनिया की 50% आबादी और 40% जीडीपी का प्रतिनिधित्व करता है.

नई दिल्ली घोषणापत्र को मंजूरी

इस बीच BRICS सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र 2026 को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया है. पीएम मोदी ने खुद इसका ऐलान किया और बताया कि किसी भी देश ने इस पर आपत्ति नहीं जताई.



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved