For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155407415
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: 1501वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त को, निकलेगा विशाल जुलूस, डीजे की पिकअप और आतिशबाजी पर रहेगा प्रतिबंध, मुस्लिम समाज में उत्साह |  Ajmer Breaking News: SI-PTI परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में फर्जी अभ्यर्थी भेजने का मामला, प्रशासन ने अलवर गेट थाने में दी शिकायत |  Ajmer Breaking News: शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, एक स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद |  Ajmer Breaking News: चूड़ी खरीदने के दौरान महिला के पर्स से 25 हजार की नगदी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात |  Ajmer Breaking News: 18 साल के विश्वास में सेंध: सट्टे में हारी रकम लौटाने के लिए मालिक की दुकान से 750 ग्राम सोना और 15 लाख की नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर जेएलएन अस्पताल में तीन हार्डकोर अपराधियों का इलाज, हथियारबंद जवानों के कड़े पहरे में पहुंचे सिकेन्द्र, रणवीर और रिंकू |  Ajmer Breaking News: केसरगंज में चाय की दुकान के बाहर युवक पर सरिये से ताबड़तोड़ हमला, CCTV में कैद हुई वारदात, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल |  Ajmer Breaking News: पंचायत एवं निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जयपुर में प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक |  Ajmer Breaking News: नांद स्थित श्री राजपूत सभा भवन में तीन दिवसीय भुवासा जीजा भाणजी बाईसा स्नेह मिलन समारोह का भव्यता से आगाज |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस का ड्रग्स पर बड़ा प्रहार, भिनाय में 1 क्विंटल 33 किलो डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा | 

राष्ट्रीय न्यूज़: Gen-Z पर भाजपा का फोकस, 14 से 25 साल के युवाओं के लिए शुरू होगा युवा संवाद अभियान

Post Views 01

August 22, 2026

पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं से शिक्षा, रोजगार, स्टार्टअप, तकनीक, डिजिटल अवसर, कौशल विकास, सामाजिक मुद्दों और भविष्य की आर्थिक संभावनाओं पर सीधे संवाद करेगी।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अब Gen-Z यानी 14 से 25 साल के युवाओं से सीधे जुड़ने की रणनीति बनाई है। पार्टी जल्द ही देशभर में ‘युवा संवाद’ नाम से विशेष आउटरीच प्रोग्राम शुरू करेगी। इसके जरिए युवा मतदाताओं की सोच, समस्याओं, अपेक्षाओं और भविष्य को लेकर उनकी प्राथमिकताओं को समझने की कोशिश की जाएगी। इस अभियान के लिए भाजपा ने एक विशेष टीम बनाई है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित कई वरिष्ठ और युवा नेता शामिल हैं।

14 से 25 साल के युवाओं से होगा सीधा संवाद

‘युवा संवाद’ अभियान के तहत भाजपा का फोकस उन युवाओं पर रहेगा जो पहली बार वोटर बनने जा रहे हैं या हाल के वर्षों में चुनावी प्रक्रिया से जुड़े हैं।पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं से शिक्षा, रोजगार, स्टार्टअप, तकनीक, डिजिटल अवसर, कौशल विकास, सामाजिक मुद्दों और भविष्य की आर्थिक संभावनाओं पर सीधे संवाद करेगी। संगठन का उद्देश्य यह समझना भी होगा कि युवा पीढ़ी राजनीतिक दलों और सरकार से किस तरह की अपेक्षाएं रखती है।

65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार को नितिन नवीन की अध्यक्षता में पार्टी की नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई। इस बैठक में संगठनात्मक रणनीति, युवा आउटरीच, वंदे मातरम और पार्टी के देशव्यापी अभियानों पर चर्चा की गई। नितिन नवीन ने भाजपा अध्यक्ष बनने के 209 दिन बाद 17 अगस्त को नई टीम की घोषणा की थी। टीम में 51 नए चेहरे, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिव शामिल हैं।

अगले साल चुनाव वाले राज्यों को भी मिला प्रतिनिधित्व

नई राष्ट्रीय टीम में अगले वर्ष चुनाव वाले चार राज्यों के 18 नेताओं को जगह दी गई है। इनमें उत्तर प्रदेश से 8, उत्तराखंड से 4, गुजरात से 4 और पंजाब से 2 नेता शामिल हैं। पार्टी की रणनीति में इन राज्यों के चुनावी और सामाजिक समीकरणों को भी अहम माना जा रहा है।

स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

नई राष्ट्रीय टीम में स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी भी चर्चा का विषय रही। वहीं वसुंधरा राजे, बैजयंत पांडा और तीरथ सिंह रावत जैसे अनुभवी नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं।

पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और बी.एल. संतोष को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी पर बरकरार रखा गया है। वहीं भाजपा आईटी सेल की जिम्मेदारी अमित मालवीय की जगह दीपक म्हास्के को दी गई है।

वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रस्ताव

बैठक में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के उस फैसले की आलोचना करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के शुरुआती दो छंद गाने का निर्णय लिया गया था।भाजपा ने कहा कि छह छंदों वाला पूरा वंदे मातरम भारत की राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत का प्रतीक है। पार्टी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय गीत के सम्मान से राजनीतिक सुविधा, तुष्टीकरण या वोट-बैंक की राजनीति के लिए समझौता नहीं किया जा सकता।

देशभर में चलेगा वंदे मातरम अभियान

बैठक में एक और प्रस्ताव पारित कर वंदे मातरम के इतिहास और गौरवशाली विरासत को देश के हर हिस्से तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाने का फैसला किया गया। भाजपा इस अभियान को संगठनात्मक कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों के जरिए आगे बढ़ाएगी।

‘Modi@25’ अभियान पर भी चर्चा

बैठक में भाजपा के देशव्यापी ‘Modi@25’ अभियान पर भी चर्चा हुई। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है। नई राष्ट्रीय टीम संगठन के आगामी राजनीतिक और जनसंपर्क अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

शाम को पीएम मोदी से मुलाकात

नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम शनिवार शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भाजपा मुख्यालय में मुलाकात करेगी। इस बैठक के साथ पार्टी की नई संगठनात्मक टीम ने युवा मतदाताओं, राष्ट्रीय मुद्दों और आगामी चुनावों को लेकर अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved