For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154400814
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्व मंडल की चतुर्थ श्रेणी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने सोमवार को राजस्व मंडल पहुंचकर रजिस्ट्रार के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त की। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्ड सहित जिले के 8 अन्य निकायों की आज आरक्षण लॉटरी जवाहर रंगमंच में निकाली गई । |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से जल लेकर लौटे कांवड़ियों का भव्य स्वागत, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा पुष्कर रोड |  Ajmer Breaking News: रेलवे स्टेशन पर चेन स्नेचिंग का खुलासा, मध्यप्रदेश से दो महिलाएं गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: 23 अगस्त को होगा मातृशक्ति मानसून फेस्ट, 15 हजार महिलाओं के जुटने की संभावना |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय आह्वान पर राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ द्वारा सिटी पॉवर हाउस हाथीभाटा से रैली निकाल कर जिला कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए किया विरोध प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: राजस्व मंडल के अकाउंट सेक्शन में  छज्जा गिरने के मामले में आज राजस्व कर्मियों का प्रदर्शन, रजिस्ट्रार के साथ ही वार्ता शाम 4 बजे आयेगा निर्णय |  Ajmer Breaking News: राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के सर्वेक्षण से जो आंकड़े सामने आए उनसे राजस्थान के ओबीसी वर्ग की किसी भी जाति में संतोष एवं विश्वास की स्थिति नहीं बन पाई है। |  Ajmer Breaking News: भोलेश्वर मंदिर में शिव का सहस्त्र धारा से अभिषेक किया,जलाभिषेक के लिए 301 कावड़िए पुष्कर से लाए पवित्र जल |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से डाक कावड़ लेकर अजमेर पहुंचे महाकाल ग्रुप के भोले भक्त, शिव मंदिर में किया अभिषेक | 

अजमेर न्यूज़: 23 अगस्त को होगा मातृशक्ति मानसून फेस्ट, 15 हजार महिलाओं के जुटने की संभावना

Post Views 41

August 17, 2026

23 अगस्त को डीएवी कॉलेज खेल मैदान में होने वाले मातृशक्ति मानसून फेस्ट-2026 में 75 हजार रुपए की ई-बाइक का लकी ड्रॉ, दूसरे विजेता को 11 हजार और तीसरे को 5100 रुपए नकद पुरस्कार।

23 अगस्त को होगा मातृशक्ति मानसून फेस्ट, 15 हजार महिलाओं के जुटने की संभावना
अजमेर। अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने प्रेस वार्ता कर 23 अगस्त को डीएवी कॉलेज खेल मैदान में होने वाले मातृशक्ति मानसून फेस्ट-2026 की जानकारी दी। दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में करीब 15 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम लगातार छठी बार आयोजित किया जा रहा है और प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
फेस्ट में ये रहेंगे खास आकर्षण
मिस लहरिया, मिस ट्रेडिशनल और मिस ब्राइडल फैशन शो।
मां-बेटी, सास-बहू, देवरानी-जेठानी और ननद-भाभी की रिश्ते श्रेणी में प्रतियोगिताएं।
विजेताओं को 43 इंच एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर और आकर्षक गिफ्ट दिए जाएंगे।
मेले के समापन पर 75 हजार रुपए की ई-बाइक का लकी ड्रॉ, दूसरे विजेता को 11 हजार और तीसरे को 5100 रुपए नकद पुरस्कार।
महिलाओं और बच्चों के लिए झूले, हाउजी, चेयर रेस, गेम्स, हॉर्स राइडिंग और कैमल सफारी की व्यवस्था।
राखी, कपड़े, ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, राजपूती पोशाक, फुटवियर और अन्य उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
राजस्थान के विभिन्न जिलों से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने हस्तनिर्मित उत्पाद लेकर पहुंचेंगी।
छात्राओं और महिलाओं को मिलेगा मंच
फेस्ट में अंतरविद्यालय समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता भी होगी। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देने के लिए विधिक सेवा कैंप और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा।
सुरक्षा और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम
आयोजन स्थल चारदीवारीयुक्त डीएवी कॉलेज खेल मैदान रहेगा। महिलाओं की सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी, शौचालय और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में आतिशबाजी, बैलून शूटिंग और अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विशेष अतिथियों के पहुंचने की संभावना
फेस्ट में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की महिला हस्तियों के साथ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। विधायक अनीता भदेल ने अजमेर की महिलाओं से सपरिवार फेस्ट में शामिल होकर आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved