Post Views 31
August 17, 2026
पुष्कर से जल लेकर लौटे कांवड़ियों का भव्य स्वागत, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा पुष्कर रोड
अजमेर। सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर पुष्कर से पवित्र जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का पुष्कर रोड पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार और चाय की व्यवस्था भी की गई। कांवड़िए डीजे की धुन पर भगवान शिव के भजनों पर झूमते हुए और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते नजर आए। कांवड़ियों ने अपने कंधों पर पुष्कर से लाया पवित्र जल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। अजमेर शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचकर कांवड़िए विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सावन के पावन माह में पूरा शहर शिव भक्ति में सराबोर नजर आया।
सावन के तीसरे वन सोमवार पर देश सहित अजमेर के शिवालयों में भक्तों की भरी भीड़ उमड़ी। अजमेर शहर के विभिन्न मंदिरों जैसे आगरा गेट स्थित शिव सागर मंदिर, शिवबाग मंदिर, झनेश्वर महादेव मंदिर आदि में दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ती रही ओर मंदिरों में सहस्रधारा एवं रुद्राभिषेक के आयोजन चलते रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved