Post Views 41
August 17, 2026
भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय आह्वान पर राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ द्वारा सिटी पॉवर हाउस हाथीभाटा से रैली निकाल कर आज जिला कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय मज़दूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भोलानाथ आचार्य ने बताया कि वर्तमान बढ़ती महंगाई को देखते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹30,000 प्रतिमाह तथा सहायिकाओं को ₹20,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। भारतवर्ष की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को स्थायी घोषित कर सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयानुसार सभी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाए तथा नए नियमों के अनुसार कम से कम 20 लाख की ग्रेच्युटी सुनिश्चित हो। वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होने वाली सभी बहनों को ₹5,000 प्रतिमाह पेंशन दी जाए। सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के गंभीर बीमारी के उपचार का संपूर्ण खर्च सरकार वहन करे।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएँ देश के मातृ एवं बाल स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए इनकी उपरोक्त मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर इन्हें राहत प्रदान की जाए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved