Post Views 01
August 17, 2026
रेलवे स्टेशन पर चेन स्नेचिंग का खुलासा, मध्यप्रदेश से दो महिलाएं गिरफ्तार
अजमेर। GRP थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चेन स्नेचिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए दो और महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी महिला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ के दौरान दो अन्य महिलाओं के नाम सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश शुरू की।
जानकारी के अनुसार पाली के जेतारण निवासी श्यामलाल की बहन राधा अजमेर रेलवे स्टेशन से चेन्नई जाने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसके गले से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया।
जीआरपी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों का पीछा किया और मध्यप्रदेश स्थित गुना जेल से दोनों महिलाओं को प्रोडेक्शन वारंट से गिरफ्तार कर अजमेर लेकर आई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वर्षा उर्फ कमलेश और सपना, निवासी आगरा के रूप में हुई है।
जीआरपी थाना पुलिस के अनुसार दोनों महिलाओं को 13 अगस्त से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही पुलिस के द्वारा माल बरामदगी के प्रयास भी किये जा रहे हैं मामले की जानकारी जीआरपी एएसआई छीतरमल ने देते हुए बताया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved