Post Views 51
August 17, 2026
राजस्व मंडल की चतुर्थ श्रेणी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने सोमवार को राजस्व मंडल पहुंचकर रजिस्ट्रार के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त की।
मीडिया के सामने अपनी पीड़ा का इज़हार करते हुए अभ्यर्थियों ने बताया कि राजस्व मंडल द्वारा भर्ती में चयनित मापदंडों का उल्लंघन किया गया है। नियुक्तियों को लेकर अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है। शिक्षा विभाग के फार्मूले के हिसाब से जिन अभ्यर्थियों को वहां नियुक्ति मिली वह सभी संतुष्ट है लेकिन राजस्व मंडल ने फार्मूले का उल्लंघन करते हुए फोर्थ ग्रेड अभ्यर्थियों को अपने गृह जिले से काफी दूर पोस्टिंग दी है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि 10000 की सैलरी में आदमी किराया देगा खाना खाएगा क्या कर पाएगा जबकि हमारी मांग थी कि हमें अपना ग्रह जिला ही दिया जाए ताकि हम वहां रहकर नौकरी के साथ पढ़ाई भी कर सकें।इसी बात को लेकर आज यहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जिनमें विवाहित महिलाएं भी हैं एकत्रित हुए हैं और मांग कर रहे हैं कि उन्हें अपने गृह जिले में पोस्टिंग प्रदान की जाए ।
यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो उच्च न्यायालय की शरण लेकर इस पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved