For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154413861
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: किशनगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती ₹8.87 करोड़ से अधिक के स्वास्थ्य विकास कार्यों का केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास |  Ajmer Breaking News: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास के  प्रोग्राम आरोग्य सारथी – थैरेपी ऑन व्हील्स को मिला सम्मान  |  Ajmer Breaking News: आरक्षण लॉटरी में प्रशासन का पक्षपातपूर्ण रवैया उजागर, कांग्रेस ने निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: राजस्व मंडल की चतुर्थ श्रेणी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने सोमवार को राजस्व मंडल पहुंचकर रजिस्ट्रार के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त की। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्ड सहित जिले के 8 अन्य निकायों की आज आरक्षण लॉटरी जवाहर रंगमंच में निकाली गई । |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से जल लेकर लौटे कांवड़ियों का भव्य स्वागत, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा पुष्कर रोड |  Ajmer Breaking News: रेलवे स्टेशन पर चेन स्नेचिंग का खुलासा, मध्यप्रदेश से दो महिलाएं गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: 23 अगस्त को होगा मातृशक्ति मानसून फेस्ट, 15 हजार महिलाओं के जुटने की संभावना |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय आह्वान पर राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ द्वारा सिटी पॉवर हाउस हाथीभाटा से रैली निकाल कर जिला कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए किया विरोध प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: राजस्व मंडल के अकाउंट सेक्शन में  छज्जा गिरने के मामले में आज राजस्व कर्मियों का प्रदर्शन, रजिस्ट्रार के साथ ही वार्ता शाम 4 बजे आयेगा निर्णय | 

अजमेर न्यूज़: किशनगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती ₹8.87 करोड़ से अधिक के स्वास्थ्य विकास कार्यों का केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Post Views 01

August 17, 2026

बरना में ₹55 लाख की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण,अरांई में ₹8.32 करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास

किशनगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

₹8.87 करोड़ से अधिक के स्वास्थ्य विकास कार्यों का केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

अराई / किशनगढ़, 17 अगस्त 2026

संसदीय क्षेत्र अजमेर के किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण सौगात मिली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद श्री भागीरथ चौधरी ने क्षेत्र में ₹8.87 करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न स्वास्थ्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इन विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन को बेहतर, आधुनिक एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी के निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

बरना में ₹55 लाख की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

ग्राम बरना में ₹55 लाख की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण केंद्रीय राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने किया। इस उप स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

इससे ग्रामीणों को सामान्य स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए दूरस्थ चिकित्सा केंद्रों पर जाने की आवश्यकता कम होगी तथा उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा मिलेगी।

अरांई में ₹8.32 करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास

ग्राम अरांई में DMFT योजना के अंतर्गत ₹8.32 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना का कुल निर्मित क्षेत्रफल लगभग 3,086.04 वर्गमीटर होगा।

प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। भवन के भूतल एवं प्रथम तल पर मेडिकल एवं सर्जिकल ओपीडी, इमरजेंसी रूम, माइनर ओटी, डिस्पेंसरी, गायनी ओपीडी, पीडियाट्रिक ओपीडी, लेबोरेटरी, ड्रेसिंग एवं इंजेक्शन रूम, वार्ड तथा चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ के लिए आवश्यक कक्ष सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

प्रथम तल पर 9 बेड का जनरल वार्ड, आयुर्वेदिक रूम, पीआईसीयू, महिला एवं पुरुष वार्ड, कार्यालय कक्ष, एक्स-रे एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ के लिए आवासीय भवन का भी निर्माण किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

इन विकास कार्यों का उद्देश्य किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक मजबूत करना, चिकित्सा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाना तथा आमजन को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से किशनगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने क्षेत्र में ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलने के साथ ही आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं राजस्थान सरकार में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व और सहयोग से किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे ये कार्य स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित किशनगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद श्री भागीरथ चौधरी ने इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

विकास की निरंतर रफ्तार, जनसेवा का मजबूत संकल्प — स्वस्थ एवं सशक्त किशनगढ़ की ओर बढ़ते कदम।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved