Post Views 01
August 17, 2026
राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास के
प्रोग्राम आरोग्य सारथी – थैरेपी ऑन व्हील्स को मिला सम्मान
अजमेर 17 अगस्त 2026 राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण, सशक्तिकरण, शिक्षा, प्रशिक्षण एवं पुनर्वास के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर उत्कृष्ट कार्यों को ग्राम पंचायत अजयसर द्वारा सम्मानित किया गया। पंचायत की ओर से संस्था की “आरोग्य सारथी – थैरेपी ऑन व्हील्स” पहल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर संस्था के प्रयासों की सराहना की गई।
संस्था निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि आरोग्य सारथी थैरेपी आॅन व्हील कार्यक्रम के माध्यम से अजमेर जिले के 120 गांवों में दिव्यांग बच्चों एवं व्यक्तियों को उनके घर एवं समुदाय के निकट घर-घर थैरेपी एवं पुनर्वास सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। अजयसर पंचायत क्षेत्र में संस्था के सहयोग से दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं से जोड़ा गया। कार्यक्रम के दौरान 30 दिव्यांगजनों को बस पास, 10 को रेल पास, 11 को पेंशन से जोड़ा गया तथा 5 दिव्यांगजनों को राज्य सरकार के स्कूटी आवेदन फार्म भरवाये गये।
ग्राम पंचायत अजयसर सरपंच प्रतिनिधि ने प्रशस्ति पत्र के माध्यम से राजस्थान महिला कल्याण मण्डल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के सम्मान, अधिकार, पुनर्वास एवं सामाजिक समावेशन की दिशा में किए जा रहे प्रयास अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी हैं। पंचायत ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना भी की।
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान महिला कल्याण मण्डल की सचिव श्रीमती क्षमा आर कौशिक, निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक, सरपंच प्रतिनिधि, रजाक, ग्राम विकास अधिकारी डी.एस. राठौड़, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम रुखसार, संस्था की फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. गुलनाज, साईकाॅलोजिस्टआरती सिंह, विशेष शिक्षक तनु श्री राठौड़, सामाजिक कार्यकर्ता मंजू राठौड़, नीलम सोनी, राजकुमार सुनारीवाल सहित संस्था के अन्य कार्यकर्ता एवं 45 दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved