Post Views 31
August 17, 2026
राजस्व मंडल के अकाउंट सेक्शन में छज्जा गिरने के मामले में आज राजस्व कर्मियों का प्रदर्शन, रजिस्ट्रार के साथ ही वार्ता शाम 4 बजे आयेगा निर्णय
अजमेर राजस्व मंडल के अकाउंट सेक्शन में शुक्रवार को डिप्टी फाइनेंस ऑफिसर के चेंबर की छत का छज्जा अचानक गिर गया। हादसे में अरुण सिन्हा के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया था ओर हादसे के विरोध में विभागीय समिति और कर्मचारियों ने राजस्व मंडल अध्यक्ष अजय गुर्जर के नेतृत्व में एक दिन की पेन डाउन हड़ताल भी की थी ।
इसी मामले में अधिकारी एवं कर्मचारियों की सुरक्षा,जर्जर भवन की तत्काल मरम्मत करने की मांग को लेकर सोमवार को विभागीय समिति राजस्व मंडल राजस्थान अजमेर के अध्यक्ष अजय गुर्जर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों रजिस्ट्रार के चैंबर में विरोध दर्ज कराते हुए अपनी बात रखी ओर तत्काल कार्रवाई की मांग की अजय गुर्जर ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से भवन की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद पुराने जर्जर भवन की मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से नए भवन के निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बावजूद अभी तक नया भवन तैयार नहीं हो सका है।
कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर भवन की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए और नए भवन का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved