Post Views 11
August 16, 2026
पूर्व पार्षद के घर चोरी का प्रयास, शॉल ओढ़कर निकला चोर CCTV में कैद
अजमेर। क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में पूर्व पार्षद चंद्रशेखर बालोटिया के घर में चोरी की नीयत से चोर घुस गया। घटना देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। चोर पीछे की गली से दूसरे मकान के छज्जे के रास्ते पूर्व पार्षद के घर में दाखिल हुआ।
चोर ने घर में लगे तीन एसी के तार काट दिए और उनमें से कॉपर वायर निकालकर अपने साथ ले गया। इसके बाद चोर शॉल ओढ़कर घर से बाहर निकलता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व पार्षद के घर का निरीक्षण किया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भी चोरी की वारदात को लेकर चिंता ओर भय का माहौल है।
चंद्रशेखर बालोटिया ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व उनकी बहन के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई है साथ ही एक महिला से पर्स लूटने की वारदात उन्हीं के आसपास हुई और लगातार क्षेत्र में चोरियां हो रही है कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होना लाजमी है। पूर्व में भी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए गए लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved