For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154203231
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भोलेश्वर मंदिर में शिव का सहस्त्र धारा से अभिषेक किया,जलाभिषेक के लिए 301 कावड़िए पुष्कर से लाए पवित्र जल |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से डाक कावड़ लेकर अजमेर पहुंचे महाकाल ग्रुप के भोले भक्त, शिव मंदिर में किया अभिषेक |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में पूर्व पार्षद चंद्रशेखर बालोटिया के घर में चोरी की नीयत से चोर घुस गया। घटना देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। |  Ajmer Breaking News: सावन मास में झरनेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। पुष्कर से सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए पवित्र जल लेकर अजमेर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: मुल्क में फैली नफरती सियासत के ख़ात्मे की मुराद लिए सैकड़ो किलोमीटर का सफर कर एक हिन्दू नौजवान अरबी लिबाज़ में अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचा। |  Ajmer Breaking News: हजरत ख़्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्ला आलेही   के दरबार में  पंजाब भारतीय जनता पार्टी, श्री मुक्तसर साहिब, के बीजेपी लीडर कुलदीप सिंह भंगेवाला अपने साथियों सहित अजमेर पहुंचे.. |  Ajmer Breaking News:  80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अजमेर मंडल पर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |  Ajmer Breaking News: अजमेर डेयरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: किसानों को ₹100 प्रति लीटर भाव देने का लक्ष्य, |  Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन |  Ajmer Breaking News: पुलिस लाइन ग्राउंड में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया ध्वजारोहण | 

अजमेर न्यूज़: हजरत ख़्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्ला आलेही   के दरबार में  पंजाब भारतीय जनता पार्टी, श्री मुक्तसर साहिब, के बीजेपी लीडर कुलदीप सिंह भंगेवाला अपने साथियों सहित अजमेर पहुंचे..

Post Views 01

August 16, 2026

 उन्होंने कहा कि पंजाब और सूफी संत परंपराओं का ऐतिहासिक और गहरा संबंध रहा है, जो इस प्रकार की अकीदत से और भी सुदृढ़ होता है।

हजरत ख़्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्ला आलेही   के दरबार में  पंजाब भारतीय जनता पार्टी, श्री मुक्तसर साहिब, के बीजेपी लीडर कुलदीप सिंह भंगेवाला अपने साथियों सहित अजमेर पहुंचे..

इस अवसर पर उनके साथ दिनेश भाजी, रोबिन , मानक साहिब, दमन , विक्रांत , नवीन , मिन्नी , सुमीत  एवं समस्त संगत मौजूद रही।

जहां इन सभी ने हजरत ख़्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्ला आलेही के दरबार में पहुंचकर मन को अपार शांति एवं सुकून की अनुभूति हासिल की। ख्वाजा के दरबार में इन सभी ने समस्त संगत की  सुख-शांति एवं सरबत के भले के लिए अरदास की।

पंजाब के भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अजमेर शरीफ दरगाह पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश करना सांप्रदायिक सौहार्द, शांति और आपसी भाईचारे का एक सुंदर संदेश प्रस्तुत करता है। कुलदीप सिंह भंगेवाला प्ले मीडिया से कहा कि
हज़रत ख़्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती (रहमतुल्लाह अलैह) का आस्तान-ए-आलिया सदियों से हर धर्म और वर्ग के लोगों के लिए आस्था और रूहानी सुकून का केंद्र रहा है। दरगाह शरीफ के गद्दी नशीन सैयद एहतेशाम अहमद चिश्ती  द्वारा प्रतिनिधिमंडल को ज़ियारत कराने के उपरांत दस्तारबंदी और तबर्रुक भेंट करना सूफी परंपरा के आतिथ्य, सम्मान और दुआओं का प्रतीक है।

 ख़्वाजा गरिब नवाज़ का संदेश हमेशा "मोहब्बत सबसे, नफरत किसी से नहीं"  रहा है। ऐसे आयोजन समाज में एकता को मजबूत  करते हैं.. सूफी संस्कृति में किसी मेहमान या प्रतिनिधि को दस्तार (पगड़ी) पहनाना और तबर्रुक (प्रसाद/आशीर्वाद) देना सर्वोच्च सम्मान और दुआओं की निशानी माना जाता है।
 उन्होंने कहा कि पंजाब और सूफी संत परंपराओं का ऐतिहासिक और गहरा संबंध रहा है, जो इस प्रकार की अकीदत से और भी सुदृढ़ होता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved