For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154032842
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर डेयरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: किसानों को ₹100 प्रति लीटर भाव देने का लक्ष्य, |  Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन |  Ajmer Breaking News: पुलिस लाइन ग्राउंड में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया ध्वजारोहण |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त कलेक्टर वंदना खोरवाल ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वाजारोहण किया गया इसी कड़ी में  जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में नजर आया पुलिस महकमा |  Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 14 अगस्त को अजमेर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर 786 तिरंगा झंडा तक़सीम,मुस्लिमो ने निकाली तिरंगा रैली |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ब्रिटिश शासन से आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का प्रतीक आजादी का पर्व पूरे देश भर में बड़े ही जज्बे के साथ मनाया जाता है |  Ajmer Breaking News: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले राजस्व मंडल ने जारी किए आदेश, तहसीलदार और उप पंजीयक सहित 46 अधिकारियों के बदले पदस्थापन |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत होली फैमिली अस्पताल के पास वाली गली उदयगंज में महिला से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नेचिंग की घटना, वारदात CCTV में हुई कैद | 

अजमेर न्यूज़: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन

Post Views 21

August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीद स्मारक पर देशभक्ति का माहौल नजर आया और मौजूद लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन

अजमेर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अजमेर पहुंचीं। उन्होंने अजमेर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देश के प्रति उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में दक्षिण विधायक अनीता भदेल, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा, अजमेर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीद स्मारक पर देशभक्ति का माहौल नजर आया और मौजूद लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved